Wednesday, 23 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

OTT पर कब स्ट्रीम होगी Hanuman Ansh? प्रोड्यूसर ने फैंस के लिए दिया अपडेट

Hanuman Ansh OTT Release Update: 47 दिनों में ₹366 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली 'हनुमान अंश' की ओटीटी रिलीज पर ब्रेक लग गया है. को-प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने ₹100 करोड़ की डील की अफवाहों को खारिज करते हुए थिएटर्स में 100 दिन पूरे करने का दावा किया है.

hanuman ansh ott release update
hanuman ansh ott release update

Hanuman Ansh OTT Release Update: आध्यात्मिक गुरु ‘नीम करोली बाबा’ पर बनी डिवाइन ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता की नई हिस्ट्री लिख दी है! पहले दिन महज ₹10 लाख कमाने वाली इस ₹2 करोड़ के बजट की फिल्म ने 47 दिनों में 13,946.50% का नेट प्रॉफिट कमाकर हर किसी को हैरान कर दिया है. अब फैंस इसकी ओटीटी रिलीज (OTT Release) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन को-प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने बड़ा अपडेट देते हुए साफ कर दिया है कि ओटीटी पर आने में अभी काफी वक्त लगेगा.

47 दिनों में ₹366 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

डॉ. विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी और रागिनी सोना, नम्रता जी सिंह, अनुप्रिया ए नागर व विशाल चतुर्वेदी द्वारा प्रोड्यूस की गई इस ₹2 करोड़ की फिल्म ने भारत में ₹280.93 करोड़ नेट और वर्ल्डवाइड ₹366.45 करोड़ ग्रॉस कमा लिए हैं. 47वें दिन (मंगलवार) भी फिल्म ने ₹4.90 करोड़ की नेट कमाई की और वीकडेज में थिएटर्स में 26% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

---विज्ञापन---

₹100 करोड़ की OTT डील की खबर झूठी

मार्केट में अफवाहें थीं कि किसी बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म ने फिल्म को ₹100 करोड़ की डील ऑफर की है. इस पर रागिनी सोना ने साफ कहा, “ओटीटी ऑफर्स आ रहे हैं, लेकिन ₹100 करोड़ का ऑफर बिल्कुल नहीं मिला है. विशाल चतुर्वेदी अभी ओटीटी के लिए और इंतजार करना चाहते हैं, हम जल्द ही डील की अनाउंसमेंट करेंगे पर अभी तुरंत नहीं.”

‘थिएटर का एक्सपीरियंस ओटीटी पर नहीं मिलता’

रागिनी ने समझाया कि यह ऐसी फिल्म है जिसे सिर्फ सिनेमाघरों में ही देखा जा सकता है. घर पर ओटीटी देखते वक्त डोरबेल बजने या दूसरे डिस्ट्रेक्शंस की वजह से ध्यान भटक जाता है, लेकिन थिएटर्स में लोग स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाते. इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का डिवाइन एक्सपीरियंस ही एकदम अलग है.

---विज्ञापन---

चप्पल उतारकर हाथ जोड़े बैठे रहते हैं लोग

फिल्म के इमोशनल इम्पैक्ट पर बात करते हुए रागिनी ने बताया कि फिल्म खत्म होने के बाद भी दर्शक थिएटर्स में एंड क्रेडिट्स देखते रहते हैं. कई लोग चप्पल उतारकर हाथ जोड़कर बैठे रहते हैं. क्लाइमेक्स में जब शोभिनव सत्या हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं और चारों तरफ रक्षा चक्र बनता है, तो दर्शक एक अलग ही सम्मोहन (Hypnotic World) में चले जाते हैं.

‘दृश्यम 3’ से नहीं कोई डर, 100 दिन चलेगी फिल्म

2 अक्टूबर को अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लुजन’ (दृश्यम 3) रिलीज हो रही है. इस पर रागिनी ने कहा कि ‘टॉक्सिक’ के समय भी हमें डर नहीं था, क्योंकि हमारा जॉनर अलग है. बाबा नीम करोली और हनुमान जी का आशीर्वाद हमारे साथ है, इसलिए हमें पूरा भरोसा है कि फिल्म सिनेमाघरों में 100 दिनों का ऐतिहासिक रन पूरा करेगी.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 23, 2026 03:17 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola