Wednesday, 23 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

लग्जरी लाइफ छोड़ गांव में बसी कैटरीना की मां! बच्चों को पढ़ा रही हैं ट्यूशन

Katrina Kaif Mother Suzanne: एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की मां सुजैन टरकोटे इन दिनों ग्लैमर की दुनिया से दूर तमिलनाडु के एक छोटे से गांव में रह रही हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Sep 23, 2026 16:06
Share :

Katrina Kaif Mother Suzanne: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों बॉडी शेमिंग को लेकर सुर्खियों में हैं. हालांकि, सलमान खान से लेकर ऋतिक रोशन समेत कई सेलेब्स ने कैटरीना का सपोर्ट किया और ट्रोल्स की जमकर लताड़ लगाई. इसी बीच कैटरीना कैफ की मां सुजैन टरकोटे भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. दरअसल, कैटरीना की मां सुजैन इन दिनों ग्लैमर की दुनिया से दूर तमिलनाडु के एक छोटे से गांव में रहकर बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रही हैं और यह काम पूरी खुशी के साथ कर रही हैं. उनके इस काम की लोग खूब तारीफ भी कर रहे हैं.

बता दें कि कैटरीना की मां सुजैन साल 2008 में लंदन से तमिलनाडु आ गई थीं, जहां उन्होंने रिलीफ प्रोजेक्ट्स इंडिया की शुरुआत की. उनका यह प्रोजेक्ट ग्रामीण इलाकों में शिक्षा, स्वास्थ्य और बच्चों से जुड़े सामाजिक कामों पर फोकस करता है. इस प्रोजेक्ट की शुरुआत गांव के बच्चों के लिए फ्री इवनिंग ट्यूशन सेंटर खोलकर की गई थी. इसके बाद साल 2015 में सुजैन ने यहां माउंटेन व्यू स्कूल शुरू किया, जहां आज 300 से ज्यादा बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं. फिलहाल, वह मदुरै के पास ग्रामीण इलाके में बच्चों की शिक्षा के लिए काम कर रही हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Sep 23, 2026 04:05 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola