Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

के. भाग्यराज के निधन से टूटे धनुष, अंतिम विदाई में रोते नजर आए एक्टर, कलेजा चीर देगा VIDEO

दिग्गज अभिनेता, निर्देशक और फिल्ममेकर के. भाग्यराज के निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. अंतिम संस्कार में उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे अभिनेता धनुष अपने दोस्त और दिग्गज फिल्ममेकर को अंतिम विदाई देते समय भावुक हो गए. उनकी नम आंखों वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---

Dhanush
Dhanush

जाने-माने फिल्ममेकर और अभिनेता के. भाग्यराज का 27 जून को कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया. उन्होंने 73 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली. उनके निधन से पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई है. उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए थलपति विजय से लेकर धनुष समेत कई बड़े सितारे पहुंचे. इस दौरान धनुष काफी भावुक नजर आए और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

के.भाग्यराज के अंतिम संस्कार पर भावुक हुए धनुष

दरअसल, फिल्ममेकर के निधन पर कई कलाकारों ने शोक व्यक्त किया. धनुष भी उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए अंतिम संस्कार में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने के. भाग्यराज के पार्थिव शरीर को देखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में धनुष काफी भावुक नजर आ रहे हैं. वह खुद को संभालने की कोशिश करते दिखे और उनकी आंखें नम हो गईं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंतिम संस्कार के दौरान धनुष ने के. भाग्यराज के बेटे सांतनु भाग्यराज से मुलाकात की, उन्हें गले लगाया और सांत्वना भी दी.

---विज्ञापन---

श्रद्धांजलि के बाद धनुष चुपचाप हुए स्थल से रवाना

श्रद्धांजलि अर्पित करने और परिजनों से मुलाकात करने के बाद धनुष चुपचाप अंतिम संस्कार स्थल से रवाना हो गए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर फैंस भी भावुक हो गए हैं. उनके निधन से सिर्फ उनके परिवार और फैंस को ही नहीं, बल्कि पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा पहुंचा है.

कुबेरा में साथ दिखे थे के.भाग्यराज और धनुष

बता दें कि धनुष और के. भाग्यराज साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘कुबेरा’ में साथ नजर आए थे. दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी.

---विज्ञापन---

कौन थे के.भाग्यराज?

के. भाग्यराज साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर और डायरेक्टर थे. उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं.लगभग 50 वर्षों के लंबे करियर में उन्होंने 75 से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग की और 20 से ज्यादा फिल्मों का निर्देशन किया. उन्होंने ‘सुवरिल्लाधा चित्थिरांगल’ (1979), ‘ओरु काई ओसाई’ (1980), ‘मौना गीतंगल’ (1981), ‘अंधा 7 नाटकल’ (1981), ‘डार्लिंग, डार्लिंग, डार्लिंग’ (1982), ‘मुंडनई मुदिचू’ (1983), ‘धवानी कनवुगल’ (1984), ‘चिन्ना वीदु’ (1985) और ‘एंगा चिन्ना रासा’ (1987) जैसी कई यादगार फिल्मों का निर्देशन करने के साथ-साथ उनमें अभिनय भी किया.

यह भी पढ़ें- दिग्गज साउथ एक्टर-डायरेक्टर का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 73 की उम्र में गई जान, इंडस्ट्री में छाया मातम

---विज्ञापन---
First published on: Jun 28, 2026 02:22 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola