Monday, 7 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

नोरा फतेही के खिलाफ मुकदमा, विमानन कंपनी ने लिया एक्ट्रेस के खिलाफ एक्शन

Nora Fatehi: एक्ट्रेस नोरा फतेही पर एक विमानन कंपनी ने मानहानि का केस किया है. कंपनी का आरोप है कि एक्ट्रेस के एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से कंपनी की छवि को नुकसान पहुंचा है.

Nora Fatehi
Nora Fatehi

Nora Fatehi: एक एविएशन कंपनी ने गांधीनगर कोर्ट में एक्ट्रेस नोरा फतेही के खिलाफ केस दर्ज कराया है. कंपनी ने एक्ट्रेस के खिलाफ तीन करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है. आरोप है कि नोरा फतेही की एक अपमानजनक और गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी के चलते कंपनी को भारी नुकसान पहुंचा है. कंपनी के मुताबिक नोरा ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में कंपनी के चार्टर्ड विमान को ‘लेगो एयरप्लेन’ कहा था, जिससे छवि को नुकसान हुआ है.

क्या है पूरा मामला?

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, सीनियर सिविल जज आर. अग्रवाल की अदालत इस मामले में 25 सितंबर को सुनवाई करेगी. ड्यून्स एविएशन के मुकदमे के अनुसार, नोरा फतेही ने पिछले साल दिसंबर में मुंबई-जयपुर उड़ान के दौरान सेसना साइटेशन CJ2 विमान के अंदर वीडियो रिकॉर्ड किए. इन वीडियो में एक्ट्रेस ने विमान को छोटा’, ‘खिलौना’ और ‘लेगो हवाई जहाज’ बताया. इसका वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया.

---विज्ञापन---

एविएशन कंपनी ने लगाया मानहानि का आरोप

इन्हीं वीडियोज के आधार पर एविएशन कंपनी ने एक्ट्रेस पर आरोप लगाए हैं. सोशल मीडिया नोरा फतेही के 4.6 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. ऐसे में उनके ‘लापरवाही भरे’ बयानों की वजह से बुकिंग कैंसिल हुईं और कंपनी के कमर्शियल कामकाज को भारी नुकसान पहुंचा. इस साल अप्रैल में दायर किए गए मुकदमे में कहा गया है कि नोरा फतेही के बयान गैर-जिम्मेदाराना और बिना किसी तकनीकी जानकारी, पुष्टि या तथ्यात्मक आधार के दिए गए थे.

एक्ट्रेस की वजह से हुआ कंपनी का घाटा

दायर मुकदमे में एविएशन कंपनी ने कहा कि नोरा के बड़ी संख्या में फॉलोवर्स होने के कारण, उनकी टिप्पणी से कंपनी की साख को नुकसान पहुंचा है. गुडविल घटी है और व्यावसायिक रूप से उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ा. कंपनी की बुकिंग में 15-20 प्रतिशत की गिरावट आई है और कैंसिलेशन में बढ़ोतरी हुई है.

---विज्ञापन---

नोरा फतेही से स्पष्टीकरण की मांग

कंपनी ने कहा कि, ‘ये एयरक्राफ्ट स्टैंडर्ड साइज का था और डिफेंडेंट की यात्रा के लिए बिल्कुल सही था. ये पूरी तरह से DGCA-सर्टिफाइड और उड़ान भरने के लिए सुरक्षित है. इसे वैध NSOP के तहत कानूनी रूप से ऑपरेट किया जाता है. इस मामले में कंपनी ने एक्ट्रेस के खिलाफ तीन करोड़ रुपये के हर्जाने के अलावा इस केस में कोर्ट से ये भी मांग की गई कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से एयरक्राफ्ट के बारे में बयान या जिक्र वाली सभी पोस्ट तुरंत हटाई जाएं और नोरा इस मामले में सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण दें.

---विज्ञापन---

First published on: Sep 07, 2026 10:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola