Wednesday, 9 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

क्या ‘दृश्यम 3’ के बाद आएगा ‘दृश्यम 4’? फिल्म के अगले पार्ट को लेकर अजय देवगन ने कही ये बात

Drishyam 4 Update: अजय की अपकमिंग फिल्म ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर सामने आ गया है. गोवा में फिल्म के ट्रेलर को बड़े स्टार पर लॉन्च किया गया, जहां फिल्म की पूरी कास्ट भी पहुंची. इसी दौरान अजय देवगन से फिल्म के अगले पार्ट के बारे में भी पूछा गया. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

ajay devgn on drishyam 4

Drishyam 4 Update: अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर आने के बाद फिल्म को लेकर फैंस और भी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं. इसी बीच अब ‘दृश्यम 4’ (Drishyam 4) को लेकर भी अटकलें शुरू हो गई हैं. ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अजय देवगन से फिल्म के अगले पार्ट को अपना रिएक्शन दिया.

क्या बनने वाली है Drishyam 4?

‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ के ट्रेलर लांच इवेंट के दौरान अजय ने साफ किया कि फिलहाल ‘दृश्यम 3’ ही इस कहानी का आखिरी हिस्सा है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में क्या होगा, ये कोई नहीं जानता. इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म की लीड स्टारकास्ट अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत शामिल हुए. यहां जब अजय देवगन से जब ‘दृश्यम 4’ को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने इन अटकलों पर रोक लगा दी. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में क्या होगा, इसके बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता.

---विज्ञापन---

‘दृश्यम 3’ को लेकर क्या बोले जय देवगन?

इवेंट में बात करते हुए अजय देवगन ने बताया कि ‘दृश्यम 3’ बनाने का फैसला शुरू से तय नहीं था. उन्होंने कहा कि दूसरी फिल्म के बाद टीम को यह पता नहीं था कि इसका तीसरा पार्ट बनेगा या नहीं. अजय ने बताया कि इस फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाना आसान नहीं था, क्योंकि सिर्फ एक स्क्रिप्ट तैयार करके इसका सीक्वल नहीं बनाया जा सकता था. फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक के पास कहानी को आगे बढ़ाने का आइडिया आया. इसके बाद उन्होंने कई साल तक लेखकों के साथ मिलकर इसकी स्क्रिप्ट पर काम किया. अजय ने बताया कि अभिषेक ने इस पर बहुत मेहनत की और आखिरकार एक शानदार स्क्रिप्ट तैयार की. इवेंट के दौरान अजय देवगन ने ये कहा कि उनके हिसाब से इस फिल्म की कहानी को इससे आगे नहीं बढ़ाना चाहिए. अगर किसी कहानी को उसके सबसे अच्छे मुकाम पर खत्म किया जाए, तो वही बेहतर होता है.

2 अक्टूबर को रिलीज होगी ‘दृश्यम 3’

वहीं इसके चौथे पार्ट को लेकर अजय देवगन ने कहा, “अभी के लिए यही इसका अंत है. कल क्या होगा, ये कोई नहीं जानता, लेकिन फिलहाल मुझे पूरा यकीन है कि यही इसका निष्कर्ष है.” बता दें ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

First published on: Sep 09, 2026 09:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola