Wednesday, 2 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

रोहित चंदेल की बेल हुई रद्द, 16 साल की नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में 2 महीने से जेल में बंद है एक्टर

Rohit Chandel Bail Rejected: नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में टीवी एक्टर रोहित चंदेल दो महीने से जेल में बंद है. इस बार एक्टर की बेल भी रिजेक्ट हो गई.

Rohit Chandel Bail Rejected
Rohit Chandel Bail Rejected

Rohit Chandel Bail Rejected: टीवी सीरियल सैराब से पहचान बनाने वाले एक्टर रोहित चंदेल (Rohit Chandel) की परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं. बीते 9 जुलाई से रोहित नाबालिग संग छेड़छाड़ मामले में जेल में बंद हैं. एक्टर पर 16 साल की नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़, पीछा करने और मारपीट के आरोप लगे थे और रोहित ने खुद पर लगे इन आरोपों को स्वीकार भी किया था.

रोहित चंदेल की बेल हुई रद्द

अब इस मामले में नया अपडेट सामने आया है. दरअसल बीते दो महीने से जेल में बंद रोहित चंदेल की बेल याचिका इस बार भी रद्द हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित चंदेल की बेल पुलिस और मेडिकल टेस्ट के डॉक्टर की रिपोर्ट्स में हुई कई गलतियों की वजह से रिजेक्ट की गई है.

---विज्ञापन---

इस वजह से रिजेक्ट हुई बेल

करीब दो महीने पहले पुलिस ने रोहित को सीरियल ‘सैराब’ के सेट से अरेस्ट किया था, लेकिन पुलिस के रिकॉर्ड में एक्टर की जगह रोहित को बिजनेसमैन बताया गया है. इसके अलावा, रोहित का धर्म चार्जशीट में मुस्लिम बताया गया है, लेकिन 10 जुलाई को अरेस्ट फॉर्म में अभिनेता को हिंदू राजपूत बताया गया था. पुलिस के बाद डॉक्टर्स की टीम ने भी रोहित की चैकअप रिपोर्ट में गलतियां की हैं. गिरफ्तारी के बाद रोहित का मेडिकल एग्जामिनेशन किया गया था, जिसकी रिपोर्ट में काफी गलतियां पकड़ी गई हैं. रिपोर्ट में एक्टर को शादीशुदा बताया गया था, लेकिन उनकी अब तक शादी नहीं हुई है. ऐसे में कोर्ट ने तमाम चीजों को देखते हुए एक्टर की बेल को रिजेक्ट कर दिया है.

Rohit Chandel

नाबालिग ने लगाए कई आरोप

रोहित चंदेल पर आरोप हैं कि वो नाबालिग लड़की को अपने नंबर से कॉल कर बार-बार परेशान कर रहे थे. नाबालिग ने उनका फोन उठाना बंद किया, तो एक्टर दूसरे नंबर से बार-बार कॉल कर परेशान करने लगे. शिकायत के अनुसार, 5 जुलाई को रोहित ने लड़की को उसके घर के पास जबरदस्ती रोकने की कोशिश की और बाद में उसका पीछा भी किया. ऐसे में जब नाबालिग ने विरोध किया, तो एक्टर ने बहस करते हुए उसे गालियां दीं और मारपीट की. इस मामले में पुलिस ने एक्टर पर पॉक्सो एक्ट के तहत शिकायत दर्ज हुई है.

---विज्ञापन---

रोहित चंदेल का करियर

बता दें रोहित चंदेल ने स्टार प्लस के फेमस शो ‘पांड्या स्टोर’ में धवल मकवाना और जी टीवी के ऐतिहासिक शो ‘काशीबाई बाजीराव बल्लाल’ में बाजीराव की भूमिका निभाई थी. रोहित ने टीवी शो ‘हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल’ से अपना टीवी डेब्यू किया था. आगे चलकर उन्हें ‘चंद्रगुप्त मौर्य’, ‘तमन्ना’ और ‘ये उन दिनों की बात है’ जैसे कई शोज में भी काम मिला. टीवी शो ‘सैराब’ से एक्टर को खास पहचान मिली थी. हालांकि अब उन्हें इस सीरियल से निकाल दिया गया है.

First published on: Sep 02, 2026 05:52 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola