Thursday, 2 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Welcome To The Jungle: बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल रहा ‘वेलकम टू द जंगल’ का जादू, सातवें दिन हुआ बस इतना कलेक्शन

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 7: धांसू ओपनिंग और फिर वीकेंड पर शानदार कमाई करने के बाद 'वेलकम टू द जंगल' की तेजी से गिरी. जानें 7वें दिन का कलेक्शन.

---विज्ञापन---

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 7
Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 7

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 7: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने सिनेमाघरों में 7 दिन पूरे कर लिए हैं. 26 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने वीकेंड तक ठीकठाक कमाई की. इसके बाद सोमवार से फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आनी शुरू हो गई. जानते हैं गुरुवार यानी रिलीज के 7वें दिन फिल्म ने कितने करोड़ कमाए.

सातवें दिन का कलेक्शन

Sacnilk के मुताबिक सातवें दिन, ‘वेलकम टू द जंगल’ ने ₹3.95 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही, भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹109.09 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹91.60 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.

---विज्ञापन---

बीते दिनों की कमाई

‘वेलकम टू द जंगल’ ने ओपनिंग डे पर 15.25 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की थी. दूसरे दिन शनिवार को 20 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को 24.75 करोड़ रुपये कमाए. फिर मंडे को फिल्म ने 8.50 करोड़ और मंगलवार को 9.25 करोड़ रुपये कमाए. वहीं, बीते बुधवार यानी छठे दिन इसने 6.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

अब ‘अल्फा’ से होगा मुकाबला

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल और राजपाल यादव सहित 30 से ज्यादा स्टार्स जैसे सजी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब ढाई से तीन सौ करोड़ रुपये है. रिलीज के 7 दिनों में ये फिल्म अबतक 100 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है. वहीं 3 जुलाई से इसके सामने आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ बॉक्स ऑफिस रिलीज हो रही है, जिससे इसकी कमाई पर भारी असर पड़ सकता है.

---विज्ञापन---
First published on: Jul 02, 2026 09:25 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola