Tuesday, 7 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

बॉक्स ऑफिस पर Welcome To The Jungle का जलवा, कॉमेडी फिल्म ‘अल्फा’ को दे रही लगातार टक्कर, जानें 12वें दिन की कमाई

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 12: नई फिल्मों के रिलीज होने के बावजूद अक्षय कुमार की मूवी वेलकम टू द जंगल शानदार कलेक्शन कर रही है.

---विज्ञापन---

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 12: हाल ही में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) ने बॉक्स ऑफिस पर अब 12 दिन पूरे कर लिए हैं. बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की ये फिल्म रिलीज के दूसरे सप्ताह में एंट्री मार चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ बनाए हुए हैं. वीकेंड में बंपर कलेक्शन करने के बाद वेलकम टू जंगल ने दूसरे मंडे को भी अपना कब्जा बरकरार रखा और अब रिलीज के 12वें दिन यानी मंगलवार को अच्छा बिजनेस करती नजर आ रही है. आइए जानते हैं मल्टी स्टारर इस कॉमेडी फिल्म मंगलवार को कितने करोड़ की कमाई कर ली है.

दूसरे हफ्ते भी बॉक्स पर छाई ‘वेलकम टू द जंगल’

ओपनिंग डे से लेकर अब तक कमाई के मामले में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर वेलकम टू द जंगल ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है. पहले दिन दिन ही फिल्म शानदार कलेक्शन करती नजर आ रही है. वीकेंड के बाद वर्किंग डेज में भी ये मूवी बंपर कलेक्शन करके लगातार सुर्खियां बटोर रही है. नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद इसकी कमाई पर कुछ असर नहीं देखने को मिला है.

---विज्ञापन---
welcome to the jungle

‘वेलकम टू द जंगल’ की 12वें दिन की कमाई

Sacnilk के मुताबिक 12वें दिन यानी रिलीज के दूसरे मंगलवार को ‘वेलकम टू द जंगल’ (वेलकम 3) ने ₹2.11 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही, भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹142.39 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹119.66 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.

फिल्म में शामिल 30 से ज्यादा कलाकार

बात करें फिल्म की तो निर्देशक अहमद खान के निर्देशन में बनी वेलकम टू द जंगल में हिंदी सिनेमा के कई कलाकारों की भरमार है. इसमें 30 से अधिक स्टार्स एक साथ देखने को मिले हैं. फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, फरीदा जलाल, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, विंदू, किरण कुमार, जाकिर हुसैन जैसे कई दिग्गज कलाकार शामिल हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Jul 07, 2026 08:52 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola