Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

एडवांस बुकिंग से Welcome To The Jungle ने उड़ाई मेकर्स की नींद, रिलीज से पहले ही अक्षय की फिल्म ने छापे करोड़ों

Welcome To The Jungle Advance Booking: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. ऐसे में रिलीज होने से पहले ही फिल्म जबरदस्त कलेक्शन करती नजर आ रही है.

---विज्ञापन---

Welcome To The Jungle Advance Booking
Welcome To The Jungle Advance Booking

Welcome To The Jungle Advance Booking: 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की नई फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. इस फिल्म को फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत कर सकती है.

पहले दिन जबरदस्त कमाई करेगी अक्षय की फिल्म

रिलीज के दो दिन पहले शुरू हुई एडवांस बुकिंग में फिल्म ने अच्छी-खासी शुरुआत की है. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के अनुसार फिल्म ने 25 जून को रखे गए पेड प्रिव्यू और एडवांस बुकिंग को मिलाकर पहले ही 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इस हिसाब से रिलीज के पहले दिन फिल्म जबरदस्त कलेक्शन कर सकती है.

---विज्ञापन---

NDTV से बात करते हुए ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला से जब पूछा गया कि ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को कड़ी टक्कर देगी, तो बाला ने कहा कि, “दोनों फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं, इसलिए दोनों साथ-साथ चल सकती हैं.”

फिल्म के बारे में

बता दें फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ इसी 26 जून को रिलीज हो रही है. फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की तरफ से UA 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है. ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है. इसमें आपको बॉलीवुड के कई सितारे नजर आने वाले हैं. फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह और उर्वशी रौतेला शामिल हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 24, 2026 07:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola