Thursday, 24 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Vibe Box Office Collection Day 6: 6वें दिन धड़ाम से गिरी ‘Vibe’ की कमाई, Kunal Kemmu की फिल्म ने जुटाए इतने करोड़

Vibe Box Office Collection Day 6: कुणाल खेमू की कॉमेडी फिल्म 'वाइब' की कमाई में 6वें दिन गिरावट दर्ज की गई है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है.

Vibe Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘वाइब’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर 6वां दिन कुछ खास नहीं रहा, क्योंकि बुधवार को फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई. सिनेमाघरों में रिलीज के 6 दिन बाद कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा की कॉमेडी फिल्म ‘वाइब’ अब तक बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही थी. लेकिन 6वें दिन इसकी कमाई का ग्राफ करीब 10 प्रतिशत नीचे गिर गया. हालांकि, इसके बावजूद कुणाल और प्रीति की इस कॉमेडी फिल्म ने 6 दिनों में 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए आपको बताते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कुल कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

‘वाइब’ की कमाई में आई गिरावट

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा की कॉमेडी-एक्शन फिल्म ‘वाइब’ ने 6वें दिन 1 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसमें 5वें दिन की कमाई के मुकाबले 9.1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 10.45 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. वहीं, फिल्म का नेट कलेक्शन भी 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है. इन 6 दिनों में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 12.48 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

6वें दिन की टोटल ऑक्यूपेंसी

फिल्म ‘वाइब’ की कमाई के साथ ही 6वें दिन इसकी ऑक्यूपेंसी में भी गिरावट दर्ज की गई है. पूरे देश में फिल्म के 2,431 शो चलाए गए, जिनमें इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 12.0 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार, पूरे दिन फिल्म के शो की ऑक्यूपेंसी कुछ खास नहीं रही. सुबह के शो में 6.46 प्रतिशत, दोपहर के शो में 10.38 प्रतिशत, शाम के शो में 13.15 प्रतिशत और रात के शो में 14.62 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

‘वाइब’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इन सबके बीच कुणाल खेमू के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘वाइब’ का वर्ल्डवाइड प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा है. Sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ‘वाइब’ का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 14.43 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इस फिल्म में कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा के अलावा दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर भी अहम किरदारों में हैं.

First published on: Sep 24, 2026 08:38 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola