Thursday, 24 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Daayra Box Office Collection Day 6: करीना कपूर की ‘दायरा’ की कमाई में लगातार गिरावट जारी, 6 दिनों में बस इतना कमा पाई फिल्म

Daayra Box Office Collection Day 6: करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'दायरा' की कमाई में 6वें दिन और ज्यादा गिरावट देखने को मिली है. चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है.

Daayra trailer
करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'दायरा' का ट्रेलर हुआ रिलीज

Daayra Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर मेघना गुलजार की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दायरा’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए संघर्ष कर रही है. करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 6 दिन हो गए हैं, लेकिन इसके बाद भी ये फिल्म लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकामयाब रही है. फिल्म की कमाई का ग्राफ लगातार नीचे गिरता जा रहा है. पिछले 3 दिनों से फिल्म का कलेक्शन करोड़ों से गिरकर लाखों में पहुंच गया है. ये फिल्म फ्लॉप होने की कगार पर पहुंच गई है. चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ने अब तक कुल कितनी कमाई की है.

लाखों में सिमटा ‘दायरा’ का कलेक्शन

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की क्राइम सस्पेंस फिल्म ‘दायरा’ ने 6वें दिन 0.45 करोड़ यानी सिर्फ 45 लाख रुपये की कमाई की है, जो 5वें दिन के कलेक्शन की तुलना में 10.0 प्रतिशत कम है. इसका मतलब है कि ‘दायरा’ की कमाई दिन-ब-दिन कम होती जा रही है. करीना और पृथ्वीराज की इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 5.95 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. फिल्म की कमाई को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि करीना और पृथ्वीराज की ये फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में कुछ खास सफल नहीं हुई है.

---विज्ञापन---

6वें दिन ऑक्यूपेंसी में गिरावट दर्ज

6वें दिन करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ की कमाई के साथ-साथ इसकी ऑक्यूपेंसी में भी गिरावट दर्ज की गई है. पूरे भारत में बुधवार को फिल्म ‘दायरा’ के 1,401 शो चलाए गए, जिनकी कुल ऑक्यूपेंसी सिर्फ 10.0 प्रतिशत रही. इसमें सुबह के शो में 4.92 प्रतिशत, दोपहर के शो में 9.31 प्रतिशत, शाम के शो में 10.23 प्रतिशत और रात के शो में 10.38 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इसके अलावा, फिल्म ‘दायरा’ का वर्ल्डवाइड प्रदर्शन भी काफी खराब रहा है. Sacnilk.com के मुताबिक, मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दायरा’ का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 9.23 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इस फिल्म में करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन के अलावा एक्टर कंवलजीत सिंह, विश्वपति सरकार, क्षिति जोग, प्रगति मिश्रा और अचिंत कौर भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं.

First published on: Sep 24, 2026 07:46 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola