Main Ladega OTT Release: साल 2024 में आई स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘मैं लड़ेगा’ एक बार फिर चर्चा में आ गई है. दरअसल थिएटर रिलीज के दो सालों बाद ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. हाल ही में मेकर्स ने इसकी घोषणा की है.
‘मैं लड़ेगा’ की ओटीटी रिलीज
गौरव राणा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म बॉलीवुड एक्टर आकाश प्रताप सिंह लीड रोल में नजर आए थे. फैंस लंबे समय से इस फिल्म की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग का इंतजार कर रहे थे, जो अब जल्द ही खत्म होने जा रहा है. इस फिल्म की दिलचस्प बात ये है कि इसमें शामिल लीड एक्टर आकाश प्रताप सिंह इस फिल्म के लेखक भी हैं. आइए इसकी ओटीटी रिलीज के बारे में जानते हैं.
फिल्म के बारे में
‘मैं लड़ेगा’, साल 2024 की शानदार स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है. इसकी कहानी एक एक युवा लड़के (आकाश) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने घर में पिता द्वारा की जाने वाली घरेलू हिंसा से परेशान रहता है. वो अपने इस दर्द और गुस्से को बॉक्सिंग रिंग में चैनल करता है और अपनी मां और परिवार की रक्षा के लिए एक बॉक्सर बनने का सफर तय करता है. इसकी कहानी को काफी दमदार और दिल को छू लेने वाला बताया गया था. इसमें आकाश प्रताप सिंह के अलावा वल्लरी विराज, गंधर्व दीवान, अश्वथ भट्ट (पिता के रोल में) और ज्योति गौबा (मां के रोल में) जैसे कलाकार शामिल हैं.
ओटीटी पर कब और कहां देखें ‘मैं लड़ेगा’?
आकाश प्रताप सिंह स्टारर ये फिल्म ओटीटी पर 30 सितंबर को रिलीज होने जा रही है. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर उपलब्ध होगी. मेकर्स जल्द ही इसकी जानकारी सार्वजनिक करेंगे. फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 28 मिनट है और इसे IMDb पर 9.2 की शानदार रेटिंग मिली है.