Toxic Box Office Collection Day 3: यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी. फिल्म आखिरकार सिनेमाघरों में 26 अगस्त को रिलीज हो गई है और रिलीज होते ही इसने धमाल मचा दिया है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ से भी ज्यादा का कारोबार किया. हालांकि फिल्म की कमाई में दूसरे और तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली है. इतना ही नहीं टॉक्सिक को रक्षाबंधन का भी फायदा नहीं मिला है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म ने तीसरे दिन कितनी कमाई की है.
पहले दिन दो दिन टॉक्सिक की कमाई
दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक टॉक्सिक ने ओपनिंग डे पर 101.10 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. हालांकि फिल्म की कमाई में दूसरे दिन भारी गिरावट आई और इसने सिर्फ 37.65 करोड़ का कलेक्शन किया.
तीसरे दिन टॉक्सिक ने कमाए इतने करोड़
वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी कि रक्षाबंधन के दिन भी गिरावट दर्ज की है. इस दिन फिल्म ने सैकनिल्क के मुताबिक 26.60 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म की कमाई में दूसरे दिन के मुकाबले 11.05 करोड़ की गिरावट आई है. इस दिन टॉक्सिक की ऑक्यूपेंसी सिर्फ 25.5 प्रतिशत रही और कुल शोज 19.390 चले.
टॉक्सिक वर्ल्डवाइड कलेक्शन
हिंदी भाषा में इसने तीसरे दिन 19.15 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 5 करोड़, मलयालम में 20 लाख, तमिल में 75 लाख और तेलुगु में 1.50 करोड़ का कारोबार किया है. मूवी ने भारत में तीन दिनों में 165.35 करोड़ का कलेक्शन किया है. दुनिया भर में फिल्म की कमाई में 221.45 करोड़ रुपये पहुंच गई है.
फिल्म में नजर आए ये कलाकार
बता दें कि फिल्म का डायरेक्शन गीतू मोहनदास ने किया है. यह एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक्शन थ्रिलर और रोमांस देखने को मिलेगा. फिल्म में कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया नजर आई हैं.
यह भी पढ़ें- Toxic Box Office Collection Day 3: रक्षाबंधन पर ‘टॉक्सिक’ ने पकड़ी रफ्तार, जानें शुक्रवार को कितने करोड़ हुई कमाई?