Tuesday, 22 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Report: धड़ाम से गिरी The Raja Saab की कमाई, फिर भी फिल्म ने पार किया ये आंकड़ा

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: प्रभास और संजय दत्त की फिल्म 'द राजा साहब' की कमाई में तीसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली. चलिए आपको फिल्म का टोटल कलेक्शन बताते हैं.

The Raja Saab Box Office Collection Day 3
The Raja Saab Box Office Collection

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: साउथ सुपरस्टार प्रभास और संजय दत्त की फिल्म ‘द राजा साहब’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज पूरे 3 दिन हो गए हैं, यानी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर पहला वीकेंड पूरा हो गया है. इस फिल्म ने शानदार कलेक्शन के साथ अपनी ओपनिंग की. लेकिन ओपनिंग के बाद से ही फिल्म की कमाई का ग्राफ नीचे गिरता जा रहा है. लेकिन, इस गिरावट के बाद भी प्रभास की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ‘द राजा साहब’ ने अब तक कुल कितनी कमाई की है?

‘द राजा साहब’ की तीसरे दिन की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, प्रभास और संजय दत्त की फिल्म ‘द राजा साहब’ ने तीसरे दिन 20 करोड़ का कलेक्शन किया, जो पिछले दो दिनों की कमाई के मुकाबले काफी कम थी. इसी के साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 108.90 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं, तीसरे दिन इसकी टोटल तेलुगु ऑक्यूपेंसी 39.41% रही. जिसमें सुबह के शो में 24.09%, दोपहर के शो में 47.42%, शाम के शो में 47.66%, और रात के शो में 38.47% रही.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘I Love you नदीम…’ तलाक के बाद Mahhi Vij ने अपने Forever से किया प्यार का इजहार, बेटी बोलीं- माय अब्बा

पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

‘द राजा साहब’ की कमाई का ग्राफ देखें तो इसने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग के जरिए 9.15 करोड़ कमा लिए थे. इसके बाद पहले दिन फिल्म ने 53.75 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई 51.63 प्रतिशत नीचे गिर गई और इसने सिर्फ 26 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं, तीसरे दिन इसका कलेक्शन घटकर 20 करोड़ हो गया. लेकिन कमाई में इतनी गिरावट के बाद भी फिल्म ‘द राजा साहब’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

---विज्ञापन---

‘द राजा साहब’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं, अगर प्रभास की फिल्म ‘द राजा साहब’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को देखें तो यहां भी फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. फिल्म ने इन 3 दिनों में दुनियाभर में अब तक 158.5 करोड़ की कमाई की है.

First published on: Jan 12, 2026 07:24 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola