---विज्ञापन---
Jio Hotstar पर गदर काट रही है ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर हुई थी बुरी तरह से फ्लॉप
साल 2026 में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. इसके बाद सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और दोनों फिल्मों ने बेहतरीन कमाई की. हालांकि, इनके अलावा बॉलीवुड की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकीं. आज हम ऐसी ही एक फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, जो सिनेमाघरों में फ्लॉप साबित हुई, लेकिन ओटीटी पर रिलीज के बाद दर्शकों का दिल जीत रही है.

ओटीटी पर आते ही छाई ये फिल्म
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वह ओटीटी पर रिलीज होने के बाद ट्रेंड कर रही है और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है. यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है.
चांद मेरा दिल में नजर आए ये कलाकार
दरअसल, हम बात कर रहे हैं 'चांद मेरा दिल' की, जो 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है. इसमें अनन्या पांडे, लक्ष्य लालवानी, मनीष चौधरी और इरावती हर्षे अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.
क्या है चांद मेरा दिल की कहानी
फिल्म की कहानी दो इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक-दूसरे से प्यार करते हैं। फिल्म में अनन्या पांडे ने चांदनी और लक्ष्य लालवानी ने आरव का किरदार निभाया है. शादी से पहले चांदनी 21 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हो जाती है, जिसके बाद दोनों करियर में कामयाब हुए बिना शादी करने का फैसला लेते हैं. शादी और बच्चे की जिम्मेदारियां उनके रिश्ते पर असर डालने लगती हैं. इसके बाद दोनों की जिंदगी में संघर्ष, तनाव और आपसी मतभेद बढ़ने लगते हैं, जिससे उनका रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच जाता है.
जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही चांद मेरा दिल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 17 जुलाई को JioHotstar पर रिलीज हुई. ओटीटी पर आने के बाद इसे शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और रिलीज के महज दो दिन में यह ट्रेंडिंग लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गई. वहीं, पहले स्थान पर 'धुरंधर 2' बनी हुई है.
चांद मेरा दिल कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर 'चांद मेरा दिल' उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी. रिपोर्ट्स के अनुसार, 30 से 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 38.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.