Sunday, 2 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Spider Man Brand New Day: बॉक्स ऑफिस पर ‘स्पाइडर मैन’ की आंधी, तीसरे दिन की कमाई ने सबको चौंकाया

Spider-Man: Brand New Day Box Office Collection Day 3: शनिवार को फिल्म 'स्पाइडर मैन' की कमाई में तेजी से उछाल देखा गया. मात्र तीन दिन में ये फिल्म 200 करोड़ रुपये के बेहद करीब पहुंच गई.

---विज्ञापन---

Spider-Man: Brand New Day Box Office Collection Day 3: टॉम हॉलैंड स्टारर फिल्म ‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे’ को बॉक्स ऑफिस पर 3 दिन पूरे हो गए हैं. 30 जुलाई को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बंपर ओपनिंग ली. रिलीज के महज दो दिनों में फिल्म ने भारत में 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली. तीसरे दिन भी इसने शानदार कमाई की है. आइए जानते हैं इस फिल्म ने शनिवार यानी तीसरे दिन कितनी कमाई की.

‘स्पाइडर मैन’ का कलेक्शन

30 जुलाई को सिनेमाबघरों में रिलीज हुई ‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत करते हुए 60.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके बाद दूसरे दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 49.35 करोड़ रुपये जुटाए. इस तरह मात्र डॉन दिनों में फिल्म का टोटल कलेक्शन 100 करोड़ से आगे निकल गया.

---विज्ञापन---
SPIDER MAN

तीसरे दिन की कमाई

डॉन दिन शानदार कलेक्शन करने के बाद फिल्म वीकेंड का भरपूर फायदा लेती दिख रही है. शनिवार को इसकी कमाई में तेजी से उछाल देखा गया है. सैकनिल्क की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे दिन, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने 17,703 शो में ₹66.75 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में इसका अब तक का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹211.27 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹176.70 करोड़ हो गया है. फिल्म का कलेक्शन 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गया है.

फिल्म के बारे में

‘स्पाइडर-मैन’ मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) में टॉम हॉलैंड की चौथी सोलो स्पाइडर-मैन फिल्म है. इससे पहले साल साल 2021 में इस सीरीज की तीसरी कड़ी ‘स्पाइडर-मैन- नो वे होम’ रिलीज हुई थी. इस फिल्म में शानदार VFX और एक्शन सीक्वेंस के साथ-साथ इमोशंस भी हैं, जो दर्शकों काफी पसंद आ रहा है. फिल्म में हॉलीवुड जेंडाया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, मार्क रफ्लो और सैडी सिंक जैसे बड़े-बड़े सितारे शामिल हैं. भारत में ‘स्पाइडर मैन’ हिंदी और अंग्रेजी के अलावा साउथ भाषाओं- तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में भी रिलीज हुई है.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: Aug 02, 2026 07:39 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola