Thursday, 30 April, 2026

---विज्ञापन---

Raja Shivaji Advance Booking: बंपर ओपनिंग से तहलका मचाएंगे रितेश देशमुख, एडवांस बुकिंग में फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने छापे इतने करोड़

Raja Shivaji Advance Booking: बॉलीवुड स्टार रितेश देशमुख अपनी ऐतिहासिक फिल्म 'राजा शिवाजी' लेकर आ रहे हैं. ये फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इससे पहले, फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है, जिसमें फिल्म शानदार प्रदर्शन करती नजर आ रही है.

Raja Shivaji 2026 FILM
Raja Shivaji 2026 FILM

Raja Shivaji Advance Booking: रितेश देशमुख इन दिनों अपनी फिल्म राजा शिवाजी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. ये फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग धड़ल्ले से हो रही है. फिल्म ने अभी तक बिकी टिकटों के जरिए करोड़ों की कमाई भी कर ली है. ऐसे में माना जा रहा है कि ये फिल्म ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन से शुरुआत कर सकती है. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर आया था, जिसमें रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में शानदार नजर आए हैं. इस पीरियड वॉर ड्रामा फिल्म में बॉलीवुड के कई स्टार्स शामिल हैं. चलिए फिल्म की एडवांस बुकिंग के बारे में जानते हैं.

मई के महीने में कई बड़ी फिल्में मई में रिलीज हो रही है. वहीं, 1 मई को रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी रिलीज हो रही हैं. फिल्म को एडवांस बुकिंग में शानदार रिस्पॉन्स मिला है. एडवांस बुकिंग शुरू होने के चंद घंटों में ही फिल्म ने 40 हजार से ज्यादा टिकट बेच दिए.

---विज्ञापन---

एडवांस बुकिंग में शानदार कलेक्शन कर रही ‘राजा शिवाजी’

सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने 30 अप्रैल की सुबह तक 76,467 से ज्यादा टिकट बेच दिए हैं. ये बिक्री मराठी 2D, हिंदी 2D और हिंदी 4DX को मिलकार कुल 3,587 शोज के लिए हुई है. इस तरह रिलीज से पहले ही फिल्म ने देशभर में 1.98 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं ब्लॉक सीटों के साथ फिल्म का कलेक्शन 2.66 कराेड़ रुपये तक पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

मराठी-हिंदी में होगी रिलीज

बता दें, फिल्म हिंदी और मराठी भाषा में रिलीज हो रही है. इसके एडवांस टिकट की बिक्री हिंदी की बजाए मराठी में ज्यादा हो रही है. इस फिल्म के डायरेक्टर-राइटर रितेश देशमुख हैं. इसका रन टाइम हिंदी वर्जन के लिए 3.8 घंटे और मराठी मूवी का 3.16 घंटे है. ये फिल्म महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की बायोपिक है.

---विज्ञापन---

मल्टी स्टारर फिल्म है ‘राजा शिवजी’

राजा शिवाजी एक मल्टी स्टारर फिल्म है. इसमें हिंदी और मराठी सिनेमा के कई स्टार्स शामिल हैं. फिल्म में रितेश देशमुख के साथ संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते, जेनेलिया देशमुख, जीतेंद्र जोशी, सिद्धार्थ जाधव, विद्या बालन लीड रोल में हैं.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: Apr 30, 2026 03:29 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.