Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Celina Jaitley’s Husband and Father-in-Law Send Legal Notice। कोर्ट के चक्कर काट रहीं एक्ट्रेस!

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। तलाक और बच्चों की कस्टडी की लड़ाई के बीच उनके पति पीटर हाग और ससुर वोल्फगैंग जे. हाग ने उन्हें मानहानि के दो कानूनी नोटिस भेजे हैं। परिवार ने आरोपों को गलत बताते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की है और चेतावनी दी है कि मांगें न मानने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: May 31, 2026 15:52
Share :
Celina Jaitly

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक तरफ जहां उनके पति पीटर हाग के साथ तलाक का मामला चल रहा है, वहीं बच्चों की कस्टडी को लेकर भी दोनों के बीच कानूनी लड़ाई जारी है। अब इस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है, जिसने एक्ट्रेस की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेलिना को उनके पति पीटर हाग और ससुर वोल्फगैंग जे. हाग की ओर से दो कानूनी नोटिस भेजे गए हैं। दोनों ने सेलिना द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए उन पर मानहानि का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। पीटर और उनके पिता का दावा है कि सेलिना ने इंटरव्यू और सोशल मीडिया के जरिए परिवार की छवि को नुकसान पहुंचाया है। नोटिस में कथित तौर पर आपत्तिजनक बयानों को हटाने और बच्चों से जुड़े मामलों को सार्वजनिक न करने की चेतावनी दी गई है। मांगें पूरी न होने पर आगे कानूनी कार्रवाई की बात भी कही गई है।

First published on: May 31, 2026 03:52 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola