Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

6 साल से OTT पर राज कर रही है ये वेब सीरीज, 2026 में जल्द आने वाला है 5वां सीजन

Panchayat Season 5: प्राइम वीडियो की ये सीरीज 6 साल से दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है. IMDb पर इसे 9 की शानदार रेटिंग मिली है.

---विज्ञापन---

panchayat season 5

Web Series: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक से बढ़कर एक वेब सीरीज मौजूद हैं. नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार, सोनी लिव और जी5 जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर क्राइम, थ्रिलर, ड्रामा, कॉमेडी से भरपूर सीरीज हर रोज दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं. लेकिन इन्हीं में से एक सीरीज ऐसी है, जिसकी कहानी 6 साल से दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है. ओटीटी पर मौजूद ये सीरीज 6 साल से नंबर वन बनी हुई है और अब फैंस इसके नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो 2026 में ही आना है. तो चलिए इस सीरीज के बारे में जानते हैं.

कौनसी वेब सीरीज?

जी हम बात कर रहे हैं इंडिया की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज में से एक पंचायत की, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो की सबसे पॉपुलर सीरीज है और 6 साल से टॉप 10 की लिस्ट में शामिल है. फैंस बेसब्री से 2026 में इसके 5वें सीजन का इंतजार कर रहे हैं. Prime Video की सीरीज पंचायत के हर सीजन को भरपूर प्यार मिलो है. इसका निर्माण TVF (The Viral Fever) कंपनी ने किया है. इसकी कहानी फुलेरा गांव की है, जहां शहर का लड़का ग्राम सचिव बनकर आता है. वहीं उसका सामना गांव की प्रधान मंजू देवी (नीना गुप्ता) और उनके पति ब्रजभूषण दुबे (रघुबीर यादव) से होता है. इसके साथ ही इस सीरीज में गांव की सादगी से भरे छोटे-छोटे शानदार किरदार शामिल हैं. कहानी में विकास (चंदन रॉय), प्रह्लाद (फैसल मलिक), रिंकी (सन्विका) जैसे किरदार मजेदार तड़का लगाते हैं.

---विज्ञापन---

5वें सीजन का बेसब्री से इंतजार

पंचायत की शुरूआत साल 2020 में हुई थी जब इसका पहला सीजन आया था. इसकी कहानी घर-घर पहुंची और हर कोई इसका दीवाना हो गया. इसके बाद ये शो इतना पॉपुलर हो गया कि मई 2022 में इसका नया सीजन आया. फिर मई 2024 में इसके तीसरे सीजन को भी खूब प्यार मिला. इसके बाद जून 2025 में शो चौथा सीजन आया, जो पिछले तीन सीजन की तरह सुपरहिट रहा. वहीं अब फैंस इसके 5वें सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो 2026 में आने वाला है.

IMDb पर मिली 9.0/10 की रेटिंग

पंचायत की सबसे बड़ी ताकत है इसकी सादगी भरी कहानी और गांव का परिवेश, जो दर्शकों को इमोशनली कनेक्ट करती है. यही कारण है कि ये सीरीज ओटीटी की सबसे पॉपुलर सीरीज बन चुकी है, जिसे IMDb पर 9.0/10 रेटिंग मिली थी. इसके अलावा इस सीरीज के किरदारों को खूब सराहा गया है. अबतक सीरीज को कई अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं, जिसमें फिल्मफेयर ओटीटी, आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स भी शामिल हैं.

---विज्ञापन---
First published on: May 31, 2026 04:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola