Peddi Box Office Collection Day 18: राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज के बाद से ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए रखा है. हालांकि, धीरे-धीरे इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन रिलीज के 18वें दिन यानी रविवार को फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया. आइए जानते हैं फिल्म के 18वें दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े.
18वें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़
दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘पेद्दी’ ने रिलीज के 18वें दिन यानी कि रविवार को 2.82 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 30.2 प्रतिशत रही, जबकि देशभर में इसके 1,763 शो चले. इसके साथ ही फिल्म ने 18 दिनों में भारत में कुल 234.27 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कुल कमाई 330.11 करोड़ रुपये पहुंच गई है.
फिल्म ने अब तक किया इतना कलेक्शन
फिल्म ने ओपनिंग डे पर 51 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी. वहीं, पेड प्रीव्यू शो के जरिए फिल्म ने 18.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इस तरह पहले दिन फिल्म का कुल कलेक्शन 69.50 करोड़ रुपये रहा. इसके बाद दूसरे दिन 26.90 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 29.10 करोड़ रुपये, चौथे दिन 32.15 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 12.35 करोड़ रुपये, छठे दिन 9.70 करोड़ रुपये, सातवें दिन 7.55 करोड़ रुपये, आठवें दिन 6.30 करोड़ रुपये, नौवें दिन 5.15 करोड़ रुपये, दसवें दिन 8.10 करोड़ रुपये, 11वें दिन 9.20 करोड़ रुपये, 12वें दिन 4.10 करोड़ रुपये, 13वें दिन 3.45 करोड़ रुपये, 14वें दिन 2.45 करोड़ रुपये, 15वें दिन 2 करोड़ रुपये, 16वें दिन 1.50 करोड़ रुपये और 17वें दिन 1.95 करोड़ रुपये का कारोबार किया.
‘कॉकटेल 2’ की कमाई पर पड़ा असर
‘कॉकटेल 2’ की रिलीज के बाद अन्य फिल्मों की कमाई पर असर पड़ा है. राम चरण की ‘पेद्दी’ की कमाई पर भी इसका प्रभाव देखने को मिला है. हालांकि, ‘कॉकटेल 2’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. इस फिल्म ने भारत में महज तीन दिनों में 47.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है.
‘पेद्दी’ में नजर आए ये कलाकार
अगर ‘पेद्दी’ की बात करें, तो यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है. फिल्म में राम चरण और जाह्नवी कपूर के अलावा जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा और बोमन ईरानी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है.
यह भी पढ़ें- Toxic ही नहीं, अगस्त के महीने ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देंगी ये 4 धमाकेदार फिल्में, होगी जबरदस्त टक्कर