---विज्ञापन---
Toxic ही नहीं, अगस्त के महीने ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देंगी ये 4 धमाकेदार फिल्में, होगी जबरदस्त टक्कर
यश स्टारर फिल्म 'टॉक्सिक' लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. बीते दिनों फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी थी. वहीं, दर्शकों को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. हालांकि, कुछ कारणों की वजह से इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई थी. अब मेकर्स ने आखिरकार इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है.
टॉक्सिक रिलीज डेट
दरअसल, हाल ही में यश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट की घोषणा की. उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि 'टॉक्सिक' दुनियाभर के सिनेमाघरों में 26 अगस्त 2026 को रिलीज होगी. हालांकि, अगस्त में 'टॉक्सिक' के अलावा भी कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं.
बंटवारा 1947
सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म 'बंटवारा 1947' भी अगस्त में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी.
इसके अलावा, इस लिस्ट में श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'ईथा' का नाम भी शामिल है. इस फिल्म का टीजर हाल ही में 'कॉकटेल 2' की रिलीज के साथ जारी किया गया था, जिसमें श्रद्धा कपूर दमदार अंदाज में नजर आईं. यह फिल्म 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
भेड़िया 2
इस लिस्ट में वरुण धवन स्टारर फिल्म 'भेड़िया 2' भी शामिल है, जो एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म भी अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है.
Vvan
आखिर में बात करें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म 'Vvan' की, जिसका निर्देशन दीपक मिश्रा ने किया है. यह फिल्म 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.