Saturday, 12 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

200 करोड़ के पार पहुंची ‘हनुमान अंश’ की कमाई, छठे हफ्ते भी जलवा बरकरार, जानें फिल्म का टोटल कलेक्शन

Hanuman Ansh Box Office: बाबा नीम करोली के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. मात्र 2 करोड़ के छोटे से बजट में तैयार इस फिल्म की कमाई देख हर कोई हैरान है.

Hanuman Ansh Box Office
Hanuman Ansh Box Office

Hanuman Ansh Box Office: फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. महीनेबाद भी फिल्म की धुआंधार कमाई जारी है. वहीं अपने रिलीज के 37वें दिन इस फिल्म ने अपने नाम एक नया माइलस्टोन तय कर लिया है. दरअसल बाबा नीम करोली के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने अब 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है. मात्र 2 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की ‘हैवान’ और मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘लास्ट मैन इन टॉवर’ भी इसका कुछ नहीं बिगाड़ पाई. बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ इन दिनों हर किसी से बेहतर कमाई कर रही है.

200 करोड़ पार हुई ‘हनुमान अंश’

7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर 36 दिन पूरे कर लिए हैं. Sacnilk के मुताबिक शुक्रवार, 11 सितंबर को अपने रिलीज के 36वें दिन फिल्म ने 10.50 करोड़ रुपये की कमाई की, जो पिछले हफ्ते रिलीज हुई ‘मिर्जापुर’ की शुक्रवार की कमाई से ज्यादा है. वहीं अब 37वें दिन फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 200 करोड़ पार हो गया है.

---विज्ञापन---

दो हफ्ते बिल्कुल नहीं चली फिल्म

दिलचस्प बात ये है कि ‘हनुमान अंश’ ने ओपनिंग डे पर मात्र 10 लाख रुपये कमाए थे. वहीं पहले दो हफ्ते फिल्म बिल्कुल नहीं चली. लेकिन तीसरे हफ्ते जैसे चमत्कार हो गया. वर्ड ऑफ माउथ से फिल्म लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी और रिलीज के 16वें दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया. तीसरे हफ्ते फिल्म ने 10.40 करोड़ का कलेक्शन. बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ के लिए तीसरा, चौथा और पांचवां हफ्ता रिकॉर्ड तोड़ रहा. चौथे हफ्ते फिल्म ने 61 करोड़ और पांचवें हफ्ते में 90 करोड़ कमाए. यही सिलसिला छठे वीकेंड में भी जारी रहा और अब ये फिल्म ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. इस तरह हनुमान अंश साल 2026 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म भी बन गई है.

फिल्म के बारे में

‘हनुमान अंश’ में बाबा नीम करौली का जीवन दिखाया गया है. ये फिल्म बाबा के बचपन और युवास्था को बखूबी दिखाती है. इसमें पूर्णिमा तिवारी, शोभिनव सत्य, चंदन आनंद जैसे स्टार्स शामिल है. फिल्म में शोभिनव सत्या ने बाबा नीम करौली का लीड किरदार निभाया है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 12, 2026 05:02 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola