Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Report: रानी मुखर्जी की Mardaani 3 ने पहले दिन की कितनी कमाई, बरकरार रहीं सनी देओल के Border 2 की दहाड़

Mardaani 3 vs Border 2 Box Office Collection: रानी मुखर्जी की फिल्म 'Mardaani 3' का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन कैसा रहा और 'Border 2' ने अब तक कितनी कमाई की?

---विज्ञापन---

Mardaani 3 vs Border 2 Box Office Collection: सनी देओल की मल्टीस्टारर फिल्म ‘Border 2’ पिछले एक हफ्ते से बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. मूवी को रिलीज हुए आज पूरे 8 दिन हो गए हैं, लेकिन इसके बाद भी सिनेमाघरों में इसे देखने वालों की लाइन कम नहीं हो रही है. अब इसी बीच नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म ‘Mardaani 3’ बीते दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई. चलिए आपको बताते हैं कि ‘Mardaani 3’ का पहला दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा. इसके साथ ही ये भी बताएंगे कि ‘Border 2’ की कमाई आखिर कहां तक पहुंची है.

Mardaani 3 का ओपनिंग डे कलेक्शन

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रानी मुखर्जी की फिल्म ‘Mardaani 3’ ने पहले बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 3.80 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन मेकर्स और फैंस की उम्मीद से काफी कम रहा. वहीं, पहले दिन इसकी कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी सिर्फ 18.01% रही, जिसमें सुबह के शो में 8.97%, दोपहर के शो में 14.78%, शाम के शो में 17.13% और रात के शो में 31.14% रही.

---विज्ञापन---

Border 2 की दहाड़ बरकरार

वहीं, दूसरी तरफ सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म ‘Border 2’ ने 8वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 235.25 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. इसके अलावा 8वें दिन इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 15.05% रही, जिसमें सुबह के शो में 6.58%, दोपहर के शो में 13.24%, शाम के शो में 16.71% और रात के शो में 23.65% रही.

यह भी पढ़ें: Border 2 Day 7 Collection: बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनी सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’, 7वें दिन 300 करोड़ पार कमाई

---विज्ञापन---

दोनों फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं, अगर इन दोनों फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस मामले में ‘Border 2’ ने अपनी काफी अच्छी पकड़ बना रखी है. सनी देओल की फिल्म ‘Border 2’ का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 322.5 करोड़ तक पहुंच गया है. वहीं, रानी मुखर्जी की फिल्म ‘Mardaani 3’ ने दुनियाभर में 5.5 करोड़ की कमाई की है.

First published on: Jan 31, 2026 08:05 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola