---विज्ञापन---
Lock Upp 2 में करीब आ रहे हैं शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा? इस कंटेस्टेंट ने किया दावा
शनिवार, 27 जून को विवादित रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' की शुरुआत हो चुकी है. इस शो में टीवी और बॉलीवुड के कई जाने-माने सितारे शामिल हुए हैं. हालांकि, शो में पहुंचीं शिवांगी जोशी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. वहीं, हर्षद चोपड़ा भी पहले ही एपिसोड से चर्चा में बने हुए हैं. इतना ही नहीं, दोनों के बीच शो में शानदार बॉन्डिंग देखने को मिल रही है, जिसके बाद उनकी डेटिंग की अफवाहें भी उड़ने लगी हैं.
योगेश ने किया शिवांगी और हर्षद के रिश्ते पर कमेंट
दरअसल, 'स्प्लिट्सविला 16' के पूर्व कंटेस्टेंट योगेश रावत भी 'लॉक अप 2' का हिस्सा हैं. उन्होंने शो के दौरान हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी को लेकर ऐसा दावा किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई.
शिवांगी और हर्षद की नजदीकियों पर आया योगेश का रिएक्शन
जेल के अंदर हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की बढ़ती नजदीकियां देखकर योगेश रावत ने उनकी डेटिंग को लेकर दावा किया. इस दौरान योगेश रावत और दिल्ली के कंटेंट क्रिएटर वरुण यादव उर्फ 'लैला' आपस में बातचीत करते नजर आए. बातचीत के दौरान योगेश ने सीधे तौर पर हर्षद और शिवांगी के रिश्ते पर कमेंट करते हुए कहा, "हर्षद और शिवांगी के बीच जो नजदीकियां दिख रही हैं, वह सिर्फ दोस्ती नहीं है. वहां कुछ न कुछ तो खिचड़ी जरूर पक रही है."
योगेश ने किया हर्षद और शिवांगी को लेकर दावा
योगेश ने अपने दावे के समर्थन में तर्क देते हुए कहा, "तूने नोटिस किया? ये दोनों चौबीसों घंटे साथ रहते हैं. दोनों एक ही थाली में खाना शेयर करते हैं. हर्षद जिस तरह शिवांगी की केयर करता है और प्रोटेक्टिव रहता है, वह नॉर्मल नहीं लगता. मुझे लगता है कि इनके बीच जरूर कुछ चल रहा है." योगेश और वरुण की इस बातचीत के बाद शो के अन्य कंटेस्टेंट भी इस पर चर्चा करते नजर आए.
शिवांगी बनी हर्षद का सहारा
बता दें कि हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी को लेकर ये चर्चाएं तब तेज हुईं, जब पहले एपिसोड में हर्षद ने अपने पुराने रिश्ते को लेकर खुलासा किया. उन्होंने बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड और उनके सबसे अच्छे दोस्त ने मिलकर उन्हें धोखा दिया था. यह बात बताते हुए हर्षद भावुक हो गए थे, जबकि शिवांगी उन्हें संभालती हुई नजर आई थीं. फिलहाल दोनों शो में एक ही सेल में हैं.
इस शो में साथ काम कर चुके हैं शिवांगी और हर्षद
आपको बता दें कि शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा सिर्फ अच्छे दोस्त नहीं है. बल्कि दोनों ही को-स्टार्स भी रह चुके हैं. दोनों ही टीवी शो बड़े अच्छे लगते हैं में साथ काम कर चुके हैं. जहां दर्शकों को उनकी केमिस्ट्री खूब पसंद आई थी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.