Monday, 22 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection: दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, 10वें की ताबड़तोड़ कमाई

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection: दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के 10वें दिन यानी कि रविवार को फिल्म ने ताबड़तोड़ कलेक्शन किया है, जो कि इसके ओपनिंग डे से भी ज्यादा है. वहीं, कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की कमाई लगातार गिर रही है.

---विज्ञापन---

Main Vaapas Aaunga
Main Vaapas Aaunga

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection: दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ के साथ रिलीज हुई थी. हालांकि, दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत ठीक-ठाक रही थी, लेकिन पहले सप्ताह के बाद कंगना रनौत की फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली. वहीं, ‘मैं वापस आऊंगा’ ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ ली है और लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. रविवार को भी फिल्म ने बेहतरीन कमाई की. आइए जानते हैं फिल्म के 10वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में.

‘मैं वापस आऊंगा’ ने संडे को किया इतना कलेक्शन

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मैं वापस आऊंगा’ ने रिलीज के 10वें दिन 5.75 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 54 प्रतिशत रही, जबकि देशभर में इसके 1,971 शो चले. खास बात यह रही कि रविवार को फिल्म की कमाई इसके ओपनिंग डे से भी अधिक रही. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि रिलीज के 10वें दिन इसने 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही ‘मैं वापस आऊंगा’ ने भारत में 10 दिनों में 24.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कुल कमाई 40.75 करोड़ रुपये पहुंच गई है.

---विज्ञापन---

‘भारत भाग्य विधाता’ का हुआ बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

वहीं, अगर कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की बात करें, तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कमाई लगातार घट रही है. फिल्म ने 8वें दिन केवल 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि 9वें दिन इसकी कमाई 15 लाख रुपये रही. रविवार यानी 10वें दिन भी फिल्म ने सिर्फ 15 लाख रुपये का कारोबार किया. इसके साथ ही फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 6.90 करोड़ रुपये पहुंच गया है. इतना ही नहीं, अब इस फिल्म को सिनेमाघरों में शो भी बेहद कम मिल रहे हैं, जिसका सीधा असर इसकी कमाई पर पड़ रहा है.

क्या है ‘मैं वापस आऊंगा’ की कहानी

बता दें कि ‘मैं वापस आऊंगा’ भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के दौरान बिछड़े एक प्रेमी जोड़े की कहानी पर आधारित फिल्म है. इसमें बंटवारे से पहले पनपे उनके प्रेम, जुदाई और भावनात्मक सफर को दिखाया गया है. फिल्म में दिलजीत दोसांझ के अलावा नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Peddi Box Office Collection day 18: राम चरण की ‘पेद्दी’ ने संडे को मचाया धमाल, जानें 18वें दिन का कलेक्शन

---विज्ञापन---
First published on: Jun 22, 2026 07:58 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola