नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ सिनेमाघरों में 8 मई को रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है और मूवी ने शुरुआती दिनों में ही अपने बजट से आधी कमाई कर ली थी. राजा शिवाजी और भूत बंगला जैसी फिल्मों के बीच रिलीज हुई इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं, फिल्म ने एक हफ्ते में अपना बजट निकाल लिया है. तो चलिए एक नजर डालते हैं कि फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है.
फिल्म ने 7वें दिन कमाए इतने करोड़
दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ ने 7वें दिन 1.02 करोड़ का कारोबार कर लिया है. फिल्म ने पहले दिन 71 लाख का कलेक्शन किया है. वहीं मूवी ने दूसरे दिन 75 लाख की कमाई की. फिल्म ने तीसरे दिन 1.02 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस मूवी ने सिर्फ तीन दिन में ही अपने बजट से ज्यादा कमाई कर ली थी. बता दें कि यह मूवी सिर्फ 1.5 करोड़ के बजट में बनी है.
कुछ ऐसी है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो, यह दो ऐसे लोगों के बारे में है जो अकेले हैं और एक दूसरे में जीने की वजह तलाश रहे हैं. इस मूवी में चित्रांगदा शतरूपा भी नजर आईं है, जिन्होंने मौनी रॉय का किरदार निभाया है. जो कि फिल्म में एक स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस हैं, जिसके लिए एक्टिंग सब कुछ होती है. वह उन लोगों को नापसंद करती है, जो शोहरत और लाइक्स के पीछे भागते हैं और कला को पीछे छोड़ देते हैं. दूसरी ओर अदनान बेग हैं, जिसका रोल नवाजुद्दीन ने निभाया है. फिल्म में वह एक 50 साल के रिटायर्ड बैंकर के रोल में नजर आए हैं, जो कि डिप्रेशन और अकेलेपन से जूझते हैं और इस बीच उनकी एक फिल्म ऑडिशन के दौरान अदनान और मौनी की मुलाकात होती है.