Sunday, 2 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jana Nayagan Vs Unmadham Box Office collection: ‘जन नायकन’ ने तोड़ा ‘करुप्पु’ का रिकॉर्ड, ‘उन्मादम’ ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

Jana Nayagan Vs Unmadham Box Office collection: थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ ने रिलीज के 10वें दिन सूर्य स्टारर करुप्पु को भी पीछे छोड़ दिया है. वहीं, उन्मादम ने रिलीज के दूसरे दिन भी ठीक-ठाक कमाई की है

---विज्ञापन---

Jana Nayagan-Unmadham Collection
Jana Nayagan-Unmadham Collection

खबर से जुड़ी अहम बातें-

जन नायकन ने 10वें दिन कितनी कमाई की?

---विज्ञापन---

जन नायकन ने 10वें दिन तोड़ा ‘करुप्पु’ का रिकॉर्ड

उन्मादम का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

---विज्ञापन---

Jana Nayagan Vs Unmadham Box Office collection: थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे रिलीज हुए 10 दिन बीत चुके हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है. वहीं, दूसरी ओर कुंचाको बोबन स्टारर फिल्म ‘उन्मादम’ 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इसकी कमाई भी ठीक-ठाक हो रही है. आइए, एक नजर डालते हैं दोनों फिल्मों के शनिवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.

सबसे पहले बात करते हैं थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ की. फिल्म ने 10 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। इतना ही नहीं, इसने सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर फिल्म ‘करुप्पु’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.

---विज्ञापन---

10वें दिन जन नायकन ने कमाए इतने करोड़

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन 7.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 36.3% रही और देशभर में इसके 4,202 शोज चले. फिल्म ने सबसे ज्यादा तमिल भाषा में 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, तेलुगु में 5 लाख रुपये और हिंदी में 50 लाख रुपये का कारोबार किया. इसके साथ ही फिल्म ने 10 दिनों में भारत में 164.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जबकि दुनिया भर में इसकी कमाई 280.50 करोड़ रुपये पहुंच गई है.

जन नायकन ने तोड़ा करुप्पु का रिकॉर्ड

वहीं, ‘करुप्पु’ की बात करें तो ‘जन नायकन’ ने सूर्या की इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘करुप्पु’ ने रिलीज के 10वें दिन 14.75 करोड़ रुपये कमाए थे और 10 दिनों में भारत में इसका कुल कलेक्शन 148.85 करोड़ रुपये था. वहीं, ‘जन नायकन’ ने 10 दिनों में भारत में 164.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर ‘करुप्पु’ को पीछे छोड़ दिया.

---विज्ञापन---

उन्मादम में दिखे ये कलाकार

‘उन्मादम’ की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन किरण दास ने किया है. फिल्म में कुंचाको बोबन, लिजोमोल जोस, सिद्दीकी और सुधीश अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

उन्मादम ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़

फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन 78 लाख रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 31% रही और देशभर में 636 शोज चले। इसके साथ ही फिल्म ने दो दिनों में भारत में 1.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1.72 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 Box Office Collection Day 23: ‘धमाल 4’ ने फिर लगाई बॉक्स ऑफिस पर छलांग, 23वें दिन किया करोड़ों का कलेक्शन

---विज्ञापन---
First published on: Aug 02, 2026 07:50 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola