Tuesday, 11 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jana Nayagan Box Office Collection Day 19: लाखों में सिमटी ‘जन नायकन’ की कमाई, 200 करोड़ कमाना हुआ मुश्किल

Jana Nayagan Box Office Collection Day 19: थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार गिरावट का सामना कर रही है. 19वें दिन फिल्म ने भारत में लाखों रुपये का कलेक्शन किया. इतना ही नहीं भारत में इसके लिए 200 करोड़ कमाना भी मुश्किल हो रहा है.

jana Nayagan Collection
jana Nayagan Collection

Jana Nayagan Box Office Collection Day 19: ‘जन नायकन’ थलपति विजय की आखिरी फिल्म है, जो 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. शुरुआत में फिल्म ने सिनेमाघरों में अच्छी कमाई की. हालांकि, रिलीज के दूसरे और तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली है. फिल्म के लिए 19 दिनों में भारत में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना मुश्किल हो गया है. वहीं, इस सोमवार फिल्म की कमाई लाखों में सिमट गई. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के 19वें दिन के कलेक्शन पर.

फिल्म ने 19वें दिन कमाए इतने करोड़

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे सोमवार को बेहद खराब प्रदर्शन किया. फिल्म ने सैकनिल्क के मुताबिक 19वें दिन सिर्फ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी सिर्फ 14.2 प्रतिशत रही और फिल्म के 1,976 शोज चले. हालांकि, इस दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली. रविवार के मुकाबले सोमवार को फिल्म की कमाई में 2.85 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई.

---विज्ञापन---

200 करोड़ कमाना हुआ फिल्म के लिए मुश्किल

फिल्म ने हिंदी में सिर्फ 10 लाख रुपये और तेलुगु में 65 लाख रुपये का कारोबार किया. भारत में फिल्म ने 19 दिनों में 193.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कमाई 318.09 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

घट रही जन नायकन की कमाई

बता दें कि रिलीज के पहले सप्ताह में फिल्म ने 153.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. दूसरे सप्ताह में फिल्म ने 31.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, तीसरे सप्ताह के शुरुआती तीन दिनों में फिल्म ने 7.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

---विज्ञापन---

जन नायकन विवाद

फिल्म की बात करें तो इसे लेकर रिलीज से पहले जमकर बवाल हुआ था। फिल्म जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी, लेकिन फिल्म के मेकर्स और CBFC के बीच विवाद चल रहा था. जिसके चलते इसकी रिलीज में देरी हुई. हालांकि, तमाम विवादों के बाद इसे 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया. फिल्म में विजय के अलावा पूजा हेगड़े और बॉबी देओल भी नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें- Spider Man Brand New Day Collection: 11 दिनों में 400 करोड़ के पार हुई ‘स्पाइडर मैन’, संडे को किया ताबड़तोड़ कलेक्शन

---विज्ञापन---
First published on: Aug 11, 2026 07:15 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola