Thursday, 5 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jailer 2 Box Office Collection Day 21: 21वें दिन भी रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने की करोड़ों की कमाई, जानें कितना हुआ कलेक्शन

Jailer 2 Box Office Collection Day 21: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने 21वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई की है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कुल कितनी कमाई की है.

Jailer 2 Box Office Collection Day 21
Jailer 2 Box Office Collection Day 21

Jailer 2 Box Office Collection Day 21: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए पूरे 21 दिन हो गए हैं. इसके बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जलवा अभी तक बरकरार है. ऐसा इसलिए है क्योंकि 21वें दिन भी फिल्म की कमाई करोड़ों में हुई है. फिल्म आए दिन अपनी कमाई से हैरान कर देती है. हालांकि, मूवी के कलेक्शन में मामूली गिरावट जरूर देखी गई है. इसके बाद भी फिल्म की कमाई वर्ल्डवाइड लेवल पर 900 करोड़ के करीब पहुंच गई है. चलिए जानते हैं कि रजनीकांत की फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल कितनी कमाई की है.

21वें दिन हुई करोड़ों की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रजनीकांत और ऋतिक रोशन की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘जेलर 2’ ने 21वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसमें 20वें दिन की कमाई के मुकाबले 10.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. बुधवार को फिल्म ने तमिल में 1.80 करोड़ रुपये, हिंदी में 65 लाख रुपये, तेलुगु में 40 लाख रुपये और कन्नड़ में 15 लाख रुपये की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 466.05 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. इसी के साथ यह फिल्म अब 500 करोड़ के और करीब पहुंच गई है. वैसे, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 545.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

बुधवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी

हालांकि, रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ की कमाई के साथ-साथ थिएटर ऑक्यूपेंसी में भी गिरावट दर्ज की गई है. बुधवार को पूरे भारत में फिल्म के 8,004 शो चलाए गए, जिनकी कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी 12.0 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार, 21वें दिन सुबह के शो में 10.62 प्रतिशत, दोपहर के शो में 13.77 प्रतिशत, शाम के शो में 14.46 प्रतिशत और रात के शो में 15.31 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन में बनी रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ का वर्ल्डवाइड प्रदर्शन काफी अच्छा चल रहा है. Sacnilk.com के मुताबिक, इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 821.10 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इसी के साथ यह फिल्म 900 करोड़ के करीब पहुंच गई है.

First published on: Nov 05, 2026 07:34 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो