Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Collection: मंडे टेस्ट में भी Ikkis की करोड़ों में कमाई, Dhurandhar की रफ्तार भी जारी

Ikkis vs Dhurandhar Box Office Collection: अगस्त्य नंदा की फिल्म 'Ikkis' और 'Dhurandhar' की बॉक्स ऑफिस पर जारी है. चलिए दोनों के कलेक्शन के बारे में जानते हैं.

---विज्ञापन---

Ikkis vs Dhurandhar Box Office Collection (1)
Ikkis का मंडे टेस्ट

Ikkis vs. Dhurandhar Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र की फिल्म ‘Ikkis’ को आज सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. इन 5 दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर ली है. फिल्म का कारोबार 20 करोड़ के पार तक पहुंच गया है. वहीं, दूसरी तरफ रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ की कमाई पिछले 32 दिनों से लगातार जारी है. समय के साथ कमाई भी बढ़ती जा रही है. चलिए आपको बताते हैं कि ‘Dhurandhar’ और ‘Ikkis’ ने अब तक कुल कितनी कमाई की है.

‘Ikkis’ का मंडे टेस्ट

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र की फिल्म ‘Ikkis’ ने 5वें दिन 1.35 करोड़ की कमाई की. यह फिल्म का अब तक का सबसे कम कलेक्शन रहा. जिसके साथ अब तक फिल्म की कमाई भारत में 21.50 करोड़ तक पहुंच गई थी. वहीं, इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी में भी काफी कमी देखी गई, जो टोटल 9.17% रही. जिसमें सुबह के शो में 4.78%, दोपहर के शो में 8.58%, शाम के शो में 11.21%, और रात के शो में 12.11% रही.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 40 साल की एक्ट्रेस को आते थे सुसाइड के ख्याल, मां बनने के बाद 2 बड़ी फिल्मों से हुईं बाहर

‘Dhurandhar’ के 32वें दिन का कलेक्शन

वहीं, दूसरी तरफ रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ ने 32वें दिन 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया. 2026 के पहले सोमवार पर फिल्म की कमाई में भारी कमी देखी गई. इसके बाद भी फिल्म ने भारत में अब तक कुल 776.75 करोड़ का कारोबार कर लिया है. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 11.64% रही. जिसमें सुबह के शो में 6.84%, दोपहर के शो में 13.09%, शाम के शो में 14.41%, और रात के शो में 12.23% रहा.

---विज्ञापन---

दोनों फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ इंडियन बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी खूब कमाई कर रही है. दुनियाभर में इस फिल्म ने अब तक 1212 करोड़ का कारोबार कर लिया है. वहीं, अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र की फिल्म ‘Ikkis’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 27.6 करोड़ तक पहुंच गया.

First published on: Jan 06, 2026 07:44 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola