Saturday, 24 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Report: मंडे टेस्ट में Happy Patel और Rahu Ketu फेल, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल

Happy Patel vs Rahu Ketu Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर नई रिलीज हुई फिल्में 'राहु केतु' और 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' के सोमवार के आंकड़े सामने आ गए हैं. वीकेंड के बाद दोनों ही फिल्मों की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है और ये अब लाखों में सिमट गई हैं.

Happy Patel vs Rahu Ketu Box Office Collection Day 4
Happy Patel vs Rahu Ketu Box Office Collection Day 4

Happy Patel vs Rahu Ketu Box Office Collection Day 4: सिनेमाघरों में इस समय दो नई फिल्में, ‘राहु केतु’ और ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ ऑडियंस के बीच अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं. हालांकि वीकेंड खत्म होते ही इन दोनों फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस पर टिकने की कठिनाइयां और बढ़ गई हैं. सोमवार के टेस्ट (Monday Test) में दोनों फिल्में पिछड़ती नजर आ रही हैं. आमिर खान प्रोडक्शंस की ‘हैप्पी पटेल’ और सस्पेंस ड्रामा ‘राहु केतु’ की कमाई के ताजा आंकड़े इशारा कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में इनकी रफ्तार और धीमी हो सकती है. आइए जानते हैं इनके चौथे दिन का पूरा कलेक्शन…

सोमवार को कैसा रहा ‘Happy Patel’ का हाल?

वीर दास के निर्देशन में बनी फिल्म ‘Happy Patel: Khatarnak Jasoos’ को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं. Sacnilk के अनुसार, रविवार को फिल्म ने 1.5 करोड़ रुपये का अच्छा कलेक्शन किया था, लेकिन सोमवार को यह आंकड़ा गिरकर महज 40 लाख रुपये के आस-पास सिमट गया. फिल्म में मोना सिंह, मिथिला पाल्कर और आमिर खान जैसे सितारे होने के बावजूद इसे वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है, जैसी उम्मीद की गई थी.

---विज्ञापन---

‘Rahu Ketu’ ने सोमवार कितना कलेक्शन किया?

16 जनवरी को रिलीज हुई ‘Rahu Ketu’ की हालत भी कुछ वैसी ही है. Sacnilk के अनुसार, सोमवार को इस फिल्म ने भी लगभग 40 लाख रुपये के आस-पास कमाई की. रविवार को फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और पीयूष मिश्रा जैसे मंझे हुए कलाकार हैं, लेकिन कहानी दर्शकों को थिएटर तक खींचने में उतनी कामयाब नहीं हो पा रही है.

अब तक का कुल कलेक्शन (Total Collection)

दोनों फिल्मों की अब तक की कुल कमाई की बात करें तो वे लगभग बराबरी पर चल रही हैं. जहां बॉक्स ऑफिस पर राहु केतु का कलेक्शन 4 दिनों में करीब 4.8 करोड़ रुपये के आस-पास हुआ है. वहीं ‘Happy Patel: Khatarnak Jasoos’ का कलेक्शन लगभग 4.75 करोड़ रुपये हो गया है.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस पर बढ़ रहीं कठिनाइयां

बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों फिल्मों की टक्कर एक-दूसरे से ही है. फिलहाल दोनों फिल्में एक ही नाव पर सवार हैं. ऑडियंस का रुझान अब ‘धुरंधर’ जैसी बड़ी फिल्मों या ओटीटी रिलीज की तरफ ज्यादा दिख रहा है, जिससे इन फिल्मों के लिए टिकना मुश्किल हो गया है.

First published on: Jan 20, 2026 07:15 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो