Hanuman Ansh Box Office Collection Day 25: सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं. वहीं ‘हनुमान अंश’ की कमाई ने हर किसी को हैरान कर दिया है. अपनी रिलीज के 24 दिन बाद भी ये फिल्म लगातार कमाई कर रही है. इसके आगे अब हाल ही में रिलीज हुई ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ भी ढीली होती नजर आ रही हैं.
सिनेमाघरों में ‘हनुमान अंश’ की धूम
7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर 25 दिन पूरे कर लिए हैं. इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर महज 10 लाख रुपये कमाये थे. दो हफ्ते फिल्म की कमाई बिल्कुल कम रही, वहीं तीसरे हफ्ते इसने अपने कलेक्शन से हर किसी को हैरान कर दिया. पहले हफ्ते हनुमान अंश मात्र ₹1.08 करोड़ ही कमा पाई थी. दूसरे हफ्ते इसकी कमाई मात्र 40 लाख हुई. इसके बाद तीसरे हफ्ते फिल्म ने तेजी से कमाई की और इसका कलेक्शन 10.40 करोड़ पहुंच गया और अब चौथे हफ्ते भी फिल्म शानदार कमाई करती नजर आ रही है.
25वें दिन की कमाई
बात करें आज 25वें दिन यानी सोमवार की कमाई की तो, 25वें दिन अब तक, ‘हनुमान अंश’ ने ₹3.83 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही, फिल्म का भारत में टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹51.85 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹43.96 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है. इससे पहले 24वें दिन रविवार को फिल्म ने 12.75 करोड़ का कलेक्शन किया था.
‘टॉक्सिक’ की कमाई
अब बात करें टॉक्सिक की तो इसे रिलीज हुए सोमवार को 6 दिन हो गए. छठे दिन अब तक, ‘टॉक्सिक’ ने ₹6.18 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹263.24 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹220.28 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.

‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
दूसरी तरफ आवारापन ने बॉक्स ऑफिस पर सोमवार को 18 दिन पूरे किए. 18वें दिन अब तक, ‘आवारापन 2’ ने 36 लाख की नेट कमाई की है. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹176.73 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹148.26 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है. इन दोनों फिल्मों के आकंड़ों के मुताबिक ‘हनुमान अंश’ बेहतर स्थिति में नजर आ रही है.