Tuesday, 15 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 39: बॉक्स ऑफिस पर बज रहा ‘हनुमान अंश’ का डंका, मंडे टेस्ट में भी छापे इतने करोड़

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 39: विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने 39वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है. फिल्म ने अपने 6वें मंडे टेस्ट में भी करोड़ों रुपये छापे हैं.

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 39: नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक सफर पर आधारित भक्ति फिल्म ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है. इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 39 दिन हो गए हैं और ये फिल्म 17वें दिन से बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि, 6वें सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई, लेकिन इसके बाद भी मूवी का कलेक्शन करोड़ों में रहा. 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली ये फिल्म अब धीरे-धीरे 300 करोड़ के करीब जा रही है. चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ने अब तक कुल कितनी कमाई की है.

मंडे टेस्ट में छापे इतने करोड़

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, शोभित श्रीवास्तव और पूर्णिमा तिवारी स्टारर भक्ति फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने 39वें दिन यानी 6वें सोमवार को 8.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसमें 38वें दिन के मुकाबले 63.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 222.88 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. वहीं, 39 दिनों में इस भक्ति फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 263 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी

फिल्म ‘हनुमान अंश’ के 39वें दिन पूरे भारत में 9,198 शो चले, जिनमें कुल 23.0 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. रिपोर्ट के अनुसार, 39वें दिन सुबह के शो में 16.85 प्रतिशत, दोपहर के शो में 27.54 प्रतिशत, शाम के शो में 46.15 प्रतिशत और रात के शो में 29.23 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

300 करोड़ के करीब पहुंची ‘हनुमान अंश’

भारत के साथ-साथ फिल्म ‘हनुमान अंश’ वर्ल्डवाइड भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. Sacnilk.com के मुताबिक, विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी इस भक्ति फिल्म ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 278 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इसी के साथ ये फिल्म अब 300 करोड़ रुपये के और करीब पहुंच गई है.

First published on: Sep 15, 2026 07:25 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola