Monday, 14 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Haiwaan Box Office Collection Day 3: संडे को ‘हैवान’ का हुआ बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, तीसरे दिन घटी कमाई, जानें कलेक्शन

Haiwaan Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर फिल्म हैवान सिनेमाघरों में काफी खराब परफॉर्म कर रही है. इतना ही नहीं रिलीज के दूसरी और तीसरे दिन ही फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई है. साथ ही इस मूवी ने तीन दिनों में 10 करोड़ का कारोबार भी नहीं किया है.

Haiwaan Collection
Haiwaan Collection

Haiwaan Box Office Collection Day 3: प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर फिल्म ‘हैवान’ सिनेमाघरों में 11 सितंबर को रिलीज हुई थी. यह एक साइको थ्रिलर फिल्म है, जो कि 2016 की मलयालम थ्रिलर फिल्म ओप्पम की रीमेक है. इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत ठीक-ठाक रही है. हालांकि दूसरे और तीसरे दिन फिल्म की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली है. रिलीज के तीसरे दिन यानी कि संडे को भी फिल्म की कोई खास कमाई नहीं हुई है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के तीन दिन के कलेक्शन पर.

हैवान डे 3 कलेक्शन

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के ओपनिंग डे पर 3 करोड़ का कारोबार किया है. वहीं, रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 50 लाख की गिरावट के साथ 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. हैवान ने रिलीज के तीसरे दिन यानी कि संडे को 1.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस दिन फिल्म की कमाई में सीधे तौर पर 65 लाख की गिरावट आई है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी इस दिन 14 प्रतिशत रही और कुल शोज 4,374 चले.

---विज्ञापन---

हैवान वर्ल्डवाइड और भारत कलेक्शन

हैवान ने तीन दिनों में भारत में 7.35 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, फिल्म की कमाई वर्ल्डवाइड लेवल पर 11.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है और भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 8.80 करोड़ रुपये हो गया है.

क्या है हैवान की कहानी?

फिल्म को लेकर बात करें तो कहानी मुंबई के एक पॉश इलाके में रहने वाले नेत्रहीन मेंटेनेंस मैनेजर श्याम की है. देख ना पाने के बाद भी वह सुनने, सूंघने और कुश्ती में माहिर है और उसपर अपनी बहन की शादी की जिम्मेदारी है. इस बीच श्याम के पड़ोस में रहने वाले चीफ जस्टिस ने एक ऐसा राज खोला था, जिसे सुनकर वह हैरान रह जाते हैं. परशुराम(अक्षय कुमार) रेप के मामले में सजा काटकर वापस लौटता है और जस्टिस से बदला लेने की प्लानिंग करता है. इस फिल्म में श्याम और साइको किलर परशुराम के बीच खतरनाक खेल देखने को मिलता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Haiwaan Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन भी फ्लॉप रही अक्षय-सैफ की जोड़ी? शनिवार को ‘हैवान’ ने कमाए इतने करोड़

First published on: Sep 14, 2026 07:02 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola