Saturday, 12 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Haiwaan Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हुई अक्षय-सैफ की ‘हैवान’, पहले दिन की कमाई ने चौंकाया

Haiwaan Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'हैवान' बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन फुस्स साबित हुई. इस फिल्म ने उम्मीद से काफी कम कमाई की है.

Haiwaan Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का सफर शुरू कर दिया है. आज फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक दिन पूरा हो गया है. इसी के साथ फिल्म ‘हैवान’ के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट भी सामने आ गई है, जिसमें फिल्म के कलेक्शन के आंकड़े कुछ खास नहीं रहे हैं. मेकर्स और फैंस को फिल्म से जितनी उम्मीद थी, मूवी ने उससे काफी कम कमाई की है. फिल्म में बॉलीवुड के दो बड़े स्टार अक्षय कुमार और सैफ अली खान के होने के बावजूद ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन फुस्स साबित हुई. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितनी कमाई की है.

‘हैवान’ का ओपनिंग कलेक्शन

Sacnilk के अनुसार, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी शुरुआत की है. फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इससे साफ है कि ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग कुछ खास नहीं रही. हालांकि, इसके बावजूद यह फिल्म साल 2026 की टॉप 20 हिंदी फिल्मों की ओपनिंग-डे कलेक्शन लिस्ट में शामिल हो गई है.

---विज्ञापन---

फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी

वहीं, पहले दिन पूरे भारत में फिल्म ‘हैवान’ के 7,224 शो चलाए गए, जिनकी कुल ऑक्यूपेंसी 11 प्रतिशत दर्ज की गई. रिपोर्ट के अनुसार, पूरे दिन सिनेमाघरों में ऑक्यूपेंसी कम ही रही. सुबह के शो में 5.92 प्रतिशत, दोपहर के शो में 12.15 प्रतिशत, शाम के शो में 12.00 प्रतिशत और रात के शो में 18.15 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

‘हैवान’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हैवान’ ने भारत में 3 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. वहीं, वर्ल्डवाइड लेवल पर फिल्म ने पहले दिन 4.60 करोड़ रुपये की कमाई की है. बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार, ‘हैवान’ का पहले दिन का कलेक्शन अक्षय कुमार और सैफ अली खान के करियर की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्मों में शामिल हो गया है.

First published on: Sep 12, 2026 07:31 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola