Sunday, 7 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Hai Jawani To Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 2: ‘पेद्दी’ के तूफान के बीच ‘वरुण धवन’ की फिल्म ने मचाया धमाल, दो दिनों में कर डाला इतना कलेक्शन

Hai Jawani To Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 2: वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म राम चरण की मूवी ‘पेद्दी’ के बीच भी अच्छा कलेक्शन कर रही है. फिल्म ने दूसरे दिन भी ठीक-ठाक कमाई कर ली है.

---विज्ञापन---

hai Jawani Toh Ishq Hona Hai (2)
hai Jawani Toh Ishq Hona Hai (2)

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 2: डेविड धवन के निर्देशन में बनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ सिनेमाघरों में 5 जून को रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर नजर आई हैं. यह फिल्म तब रिलीज हुई है, जब साउथ सुपरस्टार राम चरण की मूवी ‘पेद्दी’ ने दस्तक दी. पेद्दी एक ओर बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. हालांकि उसके बाद भी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने दो दिनों में ठीक-ठाक कमाई की है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन पर.

‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने दो दिनों में किया इतना कलेक्शन

दरअसल, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन 7.25 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने दो दिनों में भारत में कुल 14.75 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं, भारत में इसने ग्रॉस कलेक्शन 17.70 करोड़ कर लिया है और दुनिया भर में इस मूवी ने 23.20 करोड़ की कमाई की है.

---विज्ञापन---

बंदर का बॉक्स ऑफिस पर है बुरा हाल

वहीं, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के साथ बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ भी रिलीज हुई थी. हालांकि बंदर का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है. दूसरी ओर राम चरण की फिल्म पेद्दी न सिर्फ तेलुगु में अच्छा कलेक्शन कर रही है, बल्कि यह हिंदी भाषा में भी शानदार कमाई कर रही है. जिसके कारण बंदर जैसी फिल्मों को नुकसान झेलना पड़ रहा है.

फिल्म के बारे में

वहीं, है जवानी तो इश्क होना है की कहानी को लेकर बात करें तो फिल्म में वरुण धवन जस के रोल में नजर आए हैं और मृणाल ठाकुर उनकी पत्नी बानी के किरदार में दिखी हैं. कपल की शादी अच्छी चल रही होती है, लेकिन एक वक्त के बाद जस को बच्चा चाहिए होता है और बाणी इससे इनकार करती है. जिसके बाद जस बानी से तलाक लेने का फैसला करता है और इसी बीच उसकी मुलाकात प्रीत से होती है. फिल्म में वरुण, मृणाल और पूजा के अलावा मौनी रॉय, राकेश बेदी, चंकी पांडे जैसे एक्टर्स नजर आए हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Peddi Box Office Collection Day 3: सिर्फ 3 दिन में 200 करोड़ के करीब पहुंची ‘राम चरण’ की फिल्म, जानें शनिवार को किया कितना कलेक्शन

First published on: Jun 07, 2026 08:28 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola