Friday, 29 May, 2026

---विज्ञापन---

Back

Drishyam 3 Vs Karuppu Collection: ‘करुप्पू’ को पछाड़ मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ निकली आगे, जानें ‘चांद मेरा दिल’ ने गुरुवार को किया कितना कलेक्शन?

Drishyam 3 Vs Karuppu Box Office Collection: मोहनलाल स्टारर फिल्म दृश्यम 3 ने इस गुरुवार सूर्या की फिल्म करुप्पू को मात दी है. वहीं अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की मूवी चांद मेरा दिल ने अपने रिलीज के 7वें दिन ठीक-ठाक कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

Drishyam 3, Chand Mera Dil, Karuppu
Drishyam 3, Chand Mera Dil, Karuppu

Drishyam 3 Vs Karuppu Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों साउथ की फिल्मों का दबदबा बना हुआ है. मोहनलाल स्टारर फिल्म दृश्यम 3 सिनेमाघरों में 21 मई को रिलीज हुई थी और सूर्या-तृषा कृष्णन स्टारर मूवी करुप्पू 15 मई को रिलीज हुई थी. दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई हैं और लगातार शानदार कमाई कर रही हैं. दूसरी ओर अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी स्टारर बॉलीवुड फिल्म भी 22 मई को रिलीज हुई थी और यह भी ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है. वहीं, इस गुरुवार इन तीनों ही फिल्मों ने कितनी कमाई की है, चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दृश्यम 3 ने गुरुवार को कमाए इतने करोड़

सबसे पहले हम बात करेंगे मोहनलाल की दृश्यम 3 की. इस मूवी ने अपने रिलीज के आठवें दिन सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 6.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी इस दिन 40.8 प्रतिशत रही है. मूवी ने कन्नड़ में 20 लाख, मलयालम में 5.70 करोड़, तमिल में 20 लाख, तेलुगु में 40 लाख का कलेक्शन किया है. फिल्म ने दुनिया भर में 197.91 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. यह 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई है. वहीं, भारत में इसकी कुल कमाई 81.80 करोड़ है.

---विज्ञापन---

करुप्पू ने अपने 14वें दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन

सूर्या स्टारर फिल्म करुप्पू को लेकर बात करें तो इस मूवी को फैंस ने काफी पसंद किया है.यह एक एक्शन ड्रामा मूवी है और रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. मूवी ने अपने रिलीज के 14वें दिन 4.95 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस दिन मोहनलाल की मूवी कमाई के मामले में आगे निकल गई है. वहीं, करुप्पू की गुरुवार को ऑक्यूपेंसी 25.4 प्रतिशत रही है और इसमे तमिल में 4.15 करोड़ और तेलुगु में सिर्फ 80 लाख का कलेक्शन किया है. 14 दिनों में इस मूवी ने दुनिया भर में 267.05 करोड़ का कारोबार कर लिया है और भारत में कुल 168.15 करोड़ की कमाई की है.

करुप्पू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Day 115.50Cr
Day 224.15Cr
Day 328.35Cr
Day 414.30Cr
Day 512.75Cr
Day 610.70Cr
Day 78.10Cr
Day 87.80Cr
Day 912.45Cr
Day 1014.75Cr
Day 115.90Cr
Day 124.45Cr
Day 134.00Cr
Day 144.95Cr

चांद मेरा दिल ने गुरुवार को किया इतना कलेक्शन

अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी स्टारर बॉलीवुड फिल्म चांद मेरा दिल पर नजर डालें तो यह मूवी 22 मई को रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की और सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इसने गुरुवार को अपने रिलीज के 7वें दिन 2.20 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी 14 प्रतिशत रही है. इस फिल्म ने भारत में कुल 19.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और दुनिया भर में इसने 26.03 करोड़ की कमाई की है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Chand Mera Dil Vs Pati Patni Aur Woh Do: अनन्या पांडे या आयुष्मान खुराना, गुरुवार को किसकी फिल्म ने मारी बाजी?

First published on: May 29, 2026 07:08 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola