Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Chand Mera Dil Vs Pati Patni Aur Woh Do: अनन्या पांडे या आयुष्मान खुराना, गुरुवार को किसकी फिल्म ने मारी बाजी?

Chand Mera Dil Vs Pati Patni Aur Woh Do: अनन्या पांडे की ‘चांद मेरा दिल’ और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’, इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं.

---विज्ञापन---

Chand Mera Dil Vs Pati Patni Aur Woh Do: सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में अपना जलवा दिखा रही हैं. रोमांटिक फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ और कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि गुरुवार को इन दोनों फिल्मों का कैसा रहा प्रदर्शन?

‘चांद मेरा दिल’ की कमाई

सबसे पहले बात करें अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की रोमांटिक लव स्टोरी ‘चांद मेरा दिल’ की तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है. अपने रिलीज के सातवें दिन, चांद मेरा दिल ने ₹2.20 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म का टोटल इंडियन ग्रॉस कलेक्शन ₹22.98 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन अब तक ₹19.45 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने सातवें दिन ₹0.15 करोड़ का बिजनेस किया, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन अब तक ₹3.05 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹26.03 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---
Chand Mera Dil
Chand Mera Dil

7 दिन में अनन्या पांडे की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन सिर्फ 3 करोड़ रुपये के साथ अपनी ओपनिंग की थी. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 3.75 करोड़ और तीसरे दिन यानी पहले रविवार को 4.25 करोड़ रुपये कमाए. वहीं, चौथे दिन यानी रिलीज के पहले सोमवार को फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये और पांचवें दिन इसने 2.10 करोड़ रुपये जोड़े. छठे दिन 1.90 करोड़ रुपये जुटाए, जबकि सातवें दिन फिल्म की कमाई 2.20 करोड़ रुपये रही.

‘पत्नी पत्नी और वो दो’ की कमाई

बात करें आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ में कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. फिल्म ने 14वें दिन यानी अपने रिलीज के दूसरे गुरुवार को 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की है. इससे पहले बुधवार को फिल्म ने 1.20 करोड़ रुपये कमाए थे. इस तरह से 14 दिनों में फिल्म का इंडियन बॉक्स ऑफिस पर टोटल ग्रॉस कलेक्शन 49.77 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन कुल कलेक्शन ₹41.95 करोड़ रुपये हो गया है. विदेशों में फिल्म ने टोटल ₹7.65 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹57.42 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---

First published on: May 28, 2026 11:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola