---विज्ञापन---

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ ने संडे मचाया धमाल,जानें कैसा है ‘करुप्पू’ और ‘चांद मेरा दिल’ का हाल

Box Office Collection: रविवार के दिन मोहनलाल की दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. दूसरी ओर सूर्या स्टारर फिल्म करुप्पू ने भी अच्छा कलेक्शन किया. अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म को भी रविवार का सही फायदा मिला था.

---विज्ञापन---

Drishyam-Karuppu-Chand Mera Dil
Drishyam-Karuppu-Chand Mera Dil

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में देखने को मिल रही हैं. हालांकि साउथ के दो बड़े एक्टर्स मोहनलाल और सूर्या की फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. वहीं, रविवार के दिन दृश्यम 3 और करुप्पू ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया है. दृश्यम ने चार दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और दूसरी ओर करुप्पू लगातार शानदार कमाई कर रही है. इस बीच अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टारर फिल्म चांद मेरा दिल ने भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की है. तो चलिए एक नजर डालते हैं तीनों ही फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.

दृश्यम 3 ने किया इतने करोड़ का कलेक्शन

मोहनलाल स्टारर फिल्म दृश्यम ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 15.85 करोड़ रुपये कमाए थे. दूसरे दिन फिल्म ने 11.05 करोड़, तीसरे दिन 13.70 करोड़ का कारोबार किया था. वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन 13.95 करोड़ का कलेक्शन किया था. चौथे दिन इसकी ऑक्यूपेंसी 51.8 प्रतिशत रही है और मूवी ने मलयालम भाषा में रविवार के दिन सबसे ज्यादा 11.75 करोड़ का कलेक्शन किया. इस मूवी ने भारत में कुल 54.55 करोड़ का कारोबार कर लिया है और दुनिया भर में फिल्म ने 141.34 करोड़ का कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

करुप्पू ने रविवार को दी दृश्यम 3 को मात

सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर फिल्म करुप्पू को लेकर बात करें तो इस मूवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बना हुआ है. फिल्म लगातार शानदार कलेक्शन कर रही है. इस रविवार सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 14.45 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 47.7 प्रतिशत रही है. फिल्म ने तमिल में 12.70 करोड़ और तेलुगु में 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने रविवार के दिन मोहनलाल की दृश्यम 3 से भी ज्यादा कमाई की है.

करुप्पू ने दुनिया भर में की इतनी कमाई

करुप्पू ने भारत में कुल 148.55 करोड़ का कारोबार कर लिया है और दुनिया भर में इस मूवी में 236.78 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहतर परफॉर्म कर रही है.

---विज्ञापन---

चांद मेरा दिल ने रविवार को किया इतना कलेक्शन

वहीं, अब अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टारर चांद मेरा दिल पर नजर डालें तो यह मूवी भी दृश्यम 3 के अगले दिन 22 मई को रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों का मिला जुला रिएक्शन मिला था. वहीं, रविवार के दिन इस मूवी ने 4.35 करोड़ का कलेक्शन किया है. तीन दिनों में फिल्म ने कुल 12.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

यह भी पढ़ें- Karuppu Box Office Collection Day 9: सूर्या और तृषा की फिल्म ‘करुप्पू’ ने शनिवार को मचाया धमाल, जानें ‘पति पत्नी और वो दो’ की कमाई

---विज्ञापन---
First published on: May 25, 2026 07:07 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.