Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

फैन की पोस्ट देख गार्डन-गार्डन हुआ तृषा कृष्णन का दिल, कहा- ये बात कॉमन है…

Trisha Krishnan Reacts on Fan Post: फिल्म 'करुप्पु' की बॉक्स ऑफिस सफलता के बीच एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का एक रिपोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---

Trisha Krishnan Reacts on Fan Post: साउथ सिनेमा की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस बन चुकी तृषा कृष्णन पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. इसी बीच उनकी फिल्म ‘करुप्पु’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जो इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. तृषा कृष्णन और सूर्या की ये फिल्म 10 दिनों में ही 150 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है. लोग फिल्म में तृषा और सूर्या के काम की खूब तारीफ कर रहे हैं. इसी बीच एक फैन ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को लेकर एक पोस्ट शेयर किया, जिसे देख तृषा कृष्णन का दिल गार्डन-गार्डन हो गया है. चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.

गार्डन-गार्डन हुआ तृषा कृष्णन का दिल

दरअसल, तृषा कृष्णन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने फैन की पोस्ट को रिपोस्ट किया है, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया. जिसकी वजह से एक्ट्रेस एक बार चर्चा में आ गईं. बता दें कि इस पोस्ट में तृषा के हिट फिल्मों की हैट्रिक के बारे में बताया गया है. इस पोस्ट में बताया गया कि तमिल सिनेमा के तीन सबसे बड़े स्टार की थलपति विजय, अजित कुमार और सूर्या की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘लियो’, ‘गुड बैड अगली’ और ‘करुप्पु’ में एक बात कॉमन है और वो है इन सभी फिल्मों की लीड हीरोइन तृषा कृष्णन हैं.

---विज्ञापन---

तृषा ने शेयर किया फैन का पोस्ट

तृषा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस पोस्ट को दोबारा शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की और इसके साथ एक दिल वाला इमोजी भी लगाया. इस पोस्ट के ग्राफिक में तृषा को विजय के साथ ‘लियो’ में, अजित कुमार के साथ ‘गुड बैड अगली’ में और सूर्या के साथ ‘करुप्पु’ में दिखाया गया है. इसके कैप्शन में लिखा है: ‘विजय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म (लियो), अजित की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म (गुड बैड अगली), सूर्या की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म (करुप्पु) एक बात कॉमन है!!’ बता दें कि, फिल्म ‘लियो’ ने 605 करोड़ रुपये, फिल्म ‘गुड बैड अगली’ ने 248 करोड़ रुपये और फिल्म ‘करुप्पु’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 10 दिनों में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार पहुंच चुका है.

First published on: May 24, 2026 11:56 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola