Dhurandhar Actress Kissing Video Viral: फिल्म ‘धुरंधर’ में अपने ‘शरारत’ गाने से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार एक्ट्रेस अपनी किसी फिल्म या सीरीज को लेकर नहीं बल्कि लव लाइफ की वजह खबरों में छाई हुईं हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर ऐसी खबरे हैं कि क्रिस्टल डिसूजा दुबई के एक करोड़पति बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं. इसी बीच क्रिस्टल का वीडियो सामने आया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस एक शख्स की बांहों में नजर आ रही हैं. चलिए आपको ये पूरा मामला समझाते हैं.

क्रिस्टल का किस वाला वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में क्रिस्टल जिस शख्स की बांहो दिखाई दे रही हैं, वो कोई और नहीं बल्कि दुबई के अरबपति बिजनेसमैन एपी हैं. इस वीडियो में क्रिस्टल और एपी किसी पार्टी में हैं। इस वीडियो क्लिप में अगर किसी चीज ने लोगों का ध्यान खींचा, वो पल था एपी का क्रिस्टल गाल पर किस करना. इस दौरान एपी और क्रिस्टल एक-दूसरे के साथ खुश और रोमांटिक नजर आ रहे थे. इसके साथ ही वो खबर भी सच साबित हुई, जिसमें कहा जा रहा था कि क्रिस्टल रेस्तरां ऑनर गुलाम गौस दीवानी से अलग हो गईं हैं.
कौन हैं एपी?
पैपराजी वरिंदर चावला के इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुए इस वायरल वीडियो में एपी और क्रिस्टल एक पार्टी में दोस्तों के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में क्रिस्टल जहां फोटो के लिए पोज दे रही हैं. वहीं, इस बीच में एपी थोड़ा आगे झुककर क्रिस्टल के गाल पर हल्के से किस करते दिखाई दिए. इसके बाद ही सोशल मीडिया पर क्रिस्टल और एपी दोनों के रिश्ते को लेकर अफवाह उड़ने लगी. हालांकि, अभी तक इस मामले पर क्रिस्टल और एपी की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है. खबरों के अनुसार, एपी दुबई स्थित एपी सुपर कार्स नाम की एक लग्जरी कार बिजनेस चलाते हैं. यह कंपनी बड़ी और ब्रांडेड कारों की रेंट सर्विस करती है.