---विज्ञापन---

Karuppu Box Office Collection Day 10: 200 करोड़ पार हुई सूर्या की ‘करप्पू’, 10वें दिन फिल्म ने की जमकर कमाई

Karuppu Box Office Collection Day 10: साउथ स्टार सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म 'करप्पू' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. 10वें दिन भी फिल्म ने अपनी धाक जमाए रखी.

---विज्ञापन---

Karuppu Box Office Collection Day 10
Karuppu Box Office Collection Day 10

Karuppu Box Office Collection Day 10: साउथ सुपरस्टार सूर्या और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की फिल्म ‘करप्पू’ सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं और लगातार इसकी कमाई में बढ़त देखने को मिल रही है. अपनी बेहतरीन कहानी से फिल्म हर किसी का दिल जीतने में कामयाब हो रही है. यही कारण है कि बॉक्स ऑफिस पर ‘करप्पू’ 10 दिन बाद भी अपनी धाक जमाई है और जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. आइए जानते हैं कि रिलीज के 10वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई तय की.

10वें दिन की कमाई

करप्पू के 10वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौंका देने वाला है. अपने रिलीज के दूसरे वीकेंड फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की. बात 10वें दिन यानी संडे की कमाई के बारे में करप्पू ने इस दिन का जमकर फायदा उठाया है. संडे की छुट्टी में ये मूवी धुआंधार कमाई करती हुई नजर आई है. Sacnilk के मुताबिक रिलीज के 10वें दिन ‘करप्पू’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹14.45 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का टोटल इंडियन ग्रॉस कलेक्शन ₹172.03 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन अब तक ₹148.55 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---

वर्ल्डवाइड 200 करोड़ पार

बात करें ओवरसीज कलेक्शन की तो विदेशों में फिल्म ने अबतक ₹62.75 करोड़ का टोटल ग्रॉस कलेक्शन किया, जिससे इसका टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹234.78 करोड़ हो गया है. वहीं इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 150 करोड़ के करीब पहुंच गई है.

सिर्फ दो भाषाओं में रिलीज हुई ‘करुप्पु’

खास बात ये है कि ‘करुप्पु’ अभी सिर्फ दो ही भाषाओं तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है और फिल्म धुआंधार कमाई कर रही है. ये किसी भी साउथ फिल्म के लिए बहुत बड़ी बात है. फिल्म करप्पू में सूर्या के साथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी लीड रोल में हैं. दोनों की जोड़ी लगातार दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है.

---विज्ञापन---

First published on: May 24, 2026 11:29 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.