---विज्ञापन---

Karuppu Box Office Collection Day 9: सूर्या और तृषा की फिल्म ‘करुप्पू’ ने शनिवार को मचाया धमाल, जानें ‘पति पत्नी और वो दो’ की कमाई

Karuppu Box Office Collection Day 9: सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर फिल्म करुप्पू सिनेमाघरों में अच्छा परफॉर्म कर रही है. फिल्म ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और पति पत्नी और वो दो ने अपने 9वें दिन कुछ खास कलेक्शन नहीं किया है.

---विज्ञापन---

Karuppu-Pati Patni Aur Woh Do
Karuppu-Pati Patni Aur Woh Do

Karuppu Box Office Collection Day 9: सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर फिल्म करुप्पू सिनेमाघरों में 15 मई को रिलीज हुई थी. ऐसे तो फिल्म 14 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे फिर 15 मई को रिलीज किया. फिल्म की रिलीज में देरी के लिए मेकर्स ने अपने दर्शकों से माफी भी मांगी थी. हालांकि भले ही यह मूवी देरी से रिलीज हुई हो, लेकिन इसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. लोग इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म पति पत्नी और वो दो भी करुप्पू के साथ रिलीज हुई है और इस मूवी को शुरुआत में अच्छा रिस्पॉन्स मिला. वहीं, इस शनिवार को दोनों मूवीज ने कितना कलेक्शन किया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

करुप्पू ने शुरुआती दिनों में किया इतने करोड़ का कारोबार

दरअसल, करुप्पू ने ओपनिंग डे पर 15.50 करोड़ का कारोबार किया था. दूसरे दिन फिल्म ने 24.15 करोड़, तीसरे दिन 28.35 करोड़, चौथे दिन 14.30 करोड़, पांचवें दिन 12.75 करोड़, छठे दिन 10.70 करोड़, सातवें दिन 8.10 करोड़ और आठवें दिन 7.80 करोड़ का कलेक्शन किया था.

---विज्ञापन---

करुप्पू ने 9 दिनों में कमाए इतने करोड़

वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 9वें दिन 12.20 करोड़ का कलेक्शन किया था. शनिवार के दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 42.1 प्रतिशत रही है. इस मूवी ने तमिल में 10.60 करोड़ रुपये और 1.60 करोड़ तेलुगु में कमाए है. फिल्म ने सिर्फ 9 दिनों में दुनिया भर में 217.74 करोड़ का कारोबार कर लिया है और इसमें भारत में कुल 113.85 करोड़ की कमाई की है. करुप्पू मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 को भी कड़ी टक्कर दे रही है.

पति पत्नी और वो दो ने शुरुआती दिनों में कमाए इतने करोड़

वहीं, आयुष्मान खुराना स्टारर पति पत्नी और वो दो को लेकर बात करें तो इसकी भी बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी अच्छी रही थी. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 4 करोड़, दूसरे दिन 5.75 करोड़ का कारोबार किया था और तीसरे दिन 7.75 करोड़, चौथे दिन 3.25 करोड़, पांचवें दिन 3.50 करोड़, 6वें दिन 2.75 करोड़, सातवें दिन 2 करोड़, आठवें दिन 1.35 करोड़ का कारोबार किया था.

---विज्ञापन---

पति पत्नी और वो दो ने 9वें दिन किया इतना कलेक्शन

वहीं, फिल्म ने 9वें दिन सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 2.77 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस दिन मूवी की ऑक्यूपेंसी 20 प्रतिशत रही और इसने 9 दिनों में दुनिया भर में 45.20 करोड़ का कारोबार कर लिया है और भारत में फिल्म ने कुल 33.12 करोड़ की कमाई की है. इस फिल्म में आयुष्मान के अलावा सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह नजर आई हैं.

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Vs Chand Mera Dil Box Office: शनिवार को मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ ने की ताबड़तोड़ कमाई, जानें कैसा रहा ‘चांद मेरा दिल’ का दूसरे दिन का हाल

---विज्ञापन---
First published on: May 24, 2026 07:44 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.