Khosla Ka Ghosla 2: साल 2006 में आई कल्ट क्लासिक फिल्म ‘खोसला का घोसला’ का सीक्वल अब थिएटर्स में धमाल मचाने के लिए आने वाला है. पहले यह फिल्म 28 अगस्त को रिलीज होने वाली थी और मेकर्स ने इसका तगड़ा प्रमोशन भी शुरू कर दिया था, लेकिन किन्हीं वजहों से इसे पोस्टपोन करना पड़ गया था. अब मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी फाइनल रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है, जिसे सुनकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है. वैसे फैंस पहले से ही रिलीज डेट को लेकर काफी इंतजार कर चुके थे. ऐसे में अब फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा.
5 महीने का लंबा इंतजार और नया पोस्टर
मेकर्स ने फिल्म का नया और मजेदार पोस्टर शेयर करते हुए ऑफिशियल रिलीज डेट का ऐलान किया है. ऑरिजिनल फिल्म के वाइब को वापस लाने वाले इस पोस्टर में पूरी स्टारकास्ट का अनोखा अंदाज देखने को मिल रहा है.
दमदार पुरानी और नई स्टारकास्ट
फिल्म में एक बार फिर अनुपम खेर, बोमन ईरानी, रणवीर शौरी, प्रवीण डबास, तारा शर्मा और किरण जुनेजा अपनी कॉमिक मय एक्टिंग से हंसाने लौट रहे हैं. इनके साथ ही रवि किशन, दिव्या खोसला, निशांत वर्मा और दानिश इकबाल जैसे नए चेहरे भी इसमें जुड़ गए हैं.
5 मार्च 2027 को थिएटर्स में एंट्री
पहले यह फिल्म 28 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब दर्शकों को इसे देखने के लिए अगले साल मार्च तक का इंतजार करना होगा. यह फिल्म 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.
मेकर्स और डायरेक्टर्स की टीम
इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल को प्रिया मिश्रा और प्रशांत भागिया मिलकर डायरेक्ट कर रहे हैं. वहीं, फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, सविता राज हीरेमथ और राज हीरेमथ जैसे जाने-माने नाम मिलकर कर रहे हैं.
फ्लॉप से कल्ट क्लासिक बनने का सफर
साल 2006 में जब दिबाकर बनर्जी के डायरेक्शन में पहली फिल्म रिलीज हुई थी, तब यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. हालांकि, बाद में इसने कल्ट क्लासिक का दर्जा हासिल किया और अब पूरे 20 साल बाद खोसला परिवार एक बार फिर दर्शकों को हंसाने आ रहा है.