Tuesday, 13 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

विजय-रश्मिका की फिल्म Ranabaali को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, बिना किसी कट के रिलीज होने को तैयार

Ranabaali: साउथ स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'रणबाली' 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है. फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है.

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna film Ranabaali
Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna film Ranabaali

Ranabaali: इस हफ्ते सिनेमाघरों में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक एक से बढ़कर नई फिल्में दस्तक दे रही है. साउथ स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘रणबाली’ भी इसी हफ्ते रिलीज होने वाली है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. रणबाली को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से यू/ए सर्टिफिकेट मिल गया है. खास बात ये है कि फिल्म बिना किसी कट के पास हुई है.

रजनीकांत की फिल्म से टक्कर

रिपोर्ट के मुताबिक, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘रणबाली’ को सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट के मंजूरी दे दी है. बता दें ये फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इसी बीच सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ भी रिलीज हो रही है. ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी. रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ‘रणबाली’ से एक दिन पहले यानी 15 अक्टूबर को रिलीज हो रही है.

---विज्ञापन---

5 भाषाओं में होगी रिलीज

‘रणबाली’ में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन राहुल सांकृत्यायन ने किया है. इसमें रश्मिका मंदाना ने जयाम्मा और विजय देवरकोंडा ने रणबाली का किरदार निभाया है. ये फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होने जा रही है.

फिल्म की कहानी

बात करें फिल्म की कहानी की तो ‘रणबाली’ 19वीं सदी (1876-1878) के दौरान मद्रास में पड़े ऐतिहासिक और भीषण ‘द ग्रेट मद्रास अकाल’ की पृष्ठभूमि पर आधारित है. फिल्म में औपनिवेशिक शोषण, भूख और ब्रिटिश सत्ता के खिलाफ एक बागी योद्धा (रणबाली) के विद्रोह और संघर्ष की कहानी को दिखाया गया है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 13, 2026 10:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola