---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: आमिर खान की ‘दंगल’ के बेहद करीब पहुंची ‘धुरंधर 2’, क्या टूट जाएगा नंबर 1 का रिकॉर्ड?

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म रुकने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म की कमाई में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. फिल्म अब आमिर खान की 'दंगल' के बेहद करीब पहुंच गई है.

Dangal Vs Dhurandhar 2

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ अब भी बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है. रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म शानदार कमाई करती नजर आ रही हैं, जो अब भी जारी है. इंडियन बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ इस स्पाई-थ्रिलर ने दुनियाभर में अपनी कमाई का डंका बजा दिया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में अब ये फिल्म आमिर खान की दंगल को भी टक्कर दे रही है.

स्पाई-थ्रिल और एक्शन से भरपूर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने दुनियाभर में दर्शकों अपना बना लिया है. फिल्म की कहानी और किरदार दर्शकों दिल और दिमाग में बस गए हैं. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को हर किसी ने सराहा है. कमाई के मामले में फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े और कई रिकॉर्ड बनाए हैं. इसी के साथ अब ये फिल्म भारतीय सिनेमा की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन चुकी है. लेकिन नंबर 1 बनने के लिए इसे आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ का रिकॉर्ड तोड़ना पड़ेगा, जिसने वर्ल्डवाइड 2000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है.

---विज्ञापन---
Dhurandhar 2
Dhurandhar 2

‘धुरंधर 2’ की कमाई

धुरंधर 2 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 48 दिन पूरे हो चुके हैं, तब भी फिल्म लगातार सिनेमाघरों में देखी जा रही है. हाल ये है कि रिलीज हुई नई फिल्मों से भी इसकी कमाई पर कोई खास असर पड़ता नहीं दिख रहा है. इंडिया में अब तक इसका कलेक्शन 1,139.65 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

क्या ‘दंगल’ का टूट जाएगा रिकॉर्ड?

बात करें वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो दुनियाभर में नंबर 1 का ताज पाने के लिए ‘धुरंधर 2’ को ‘दंगल’ का रिकॉर्ड तोड़ना पड़ेगा. इसके लिए फिल्म को तेजी से आगे बढ़ना होगा. एशियन बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड अबतक 1935 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और 2000 करोड़ के बेहद पास पहुंच गई है. वहीं दंगल ने वर्ल्डवाइड 2,070 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है. बता दें कि धुरंधर 2 चीन में रिलीज नहीं हुई है और खाड़ी देशों में इसपर बैन लगा हुआ है. इसलिए फिल्म भारी नुकसान उठाना पड़ा, नहीं तो ये फिल्म अबतक 2000 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी होती.

---विज्ञापन---
First published on: May 06, 2026 03:42 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.