Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Cocktail 2 Box Office Day 4: मंडे टेस्ट में पास या फेल, ‘कॉकेटल 2’ के चौथे दिन की कमाई ने सबको चौंकाया

Cocktail 2 Box Office Collection Day 4: रोमांस, ड्रामा और ड्रामा से भरपूर फिल्म 'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. आइए फिल्म के पहले मंडे की कमाई के बारे में जानते हैं

---विज्ञापन---

Cocktail 2 Box Office Collection Day 4
Cocktail 2 Box Office Collection Day 4

Cocktail 2 Box Office Collection Day 4: बीते शुक्रवार यानी 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘कॉकटेल 2’ लगातार दर्शकों का दिल जीतने के कामयाब हो रही है. ये फिल्म साल 2012 में आई हिट फिल्म कॉकटेल का सीक्वल है. रिलीज के पहले वीकेंड फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया और अब वीकडेज में भी अच्छा प्रदर्शन करती नजर आ रही है.

दर्शकों को भा गई ‘कॉकटेल 2’ की कहानी

होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी फिल्म कॉकेटल 2 में शाहिद कपूर(Shahid Kapoor), कृति सेनन (Kriti Sanon) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) लीड रोल में हैं. फिल्म से तीनों के किरदार को खूब सराहा जा रहा है. रोमांस और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म की कहानी काफी पसंद की जा रही है.

---विज्ञापन---

चौथे दिन की कमाई

पहला वीकेंड जबरदस्त कलेक्शन करते हुए अब ये फिल्म वीकडेज की ओर बढ़ गई है. मंडे को कॉकटेल 2 ने अपनी रफ्तार बनाई रखी. फिल्म की कमाई में गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन शोज के हिसाब से इसने शानदार कलेक्शन किया है. Sacnilk के मुताबिक, चौथे दिन, ‘कॉकटेल 2’ ने चौथे दिन, ‘कॉकटेल 2’ ने ₹6.35 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹64.56 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹53.85 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने चौथे दिन ₹1.50 करोड़ कमाए, जिससे अब तक का कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन ₹20.75 करोड़ हो गया है. इस तरह, दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹85.31 करोड़ तक पहुंच गया है.

‘कॉकटेल 2’ ने तोड़ा ‘कॉकटेल’ का रिकॉर्ड

रिलीज के पहले दिन कॉकटेल 2 ने 13.50 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी. इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 16.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, रविवार को इसने 17.75 करोड़ रुपये की धांसू कमाई तय की थी. इसके साथ ही कॉकटेल 2 ने 2012 में आई फिल्म कॉकटेल को भी पीछे छोड़ दिया है. सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी स्टारर कॉकटेल ने अपने पहले वीकेंड में 36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि कॉकटेल 2 का फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन 47 करोड़ रुपये के करीब है.

---विज्ञापन---

First published on: Jun 22, 2026 10:39 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola