Saturday, 24 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Report: 13 दिनों में Mardaani 3 ने पार किया इतने करोड़ का आंकड़ा, यहां तक Border 2 पहुंची कमाई

Border 2 vs Mardaani 3 Box Office Collection: रानी मुखर्जी की फिल्म 'Mardaani 3' और सनी देओल की मल्टीस्टारर फिल्म 'Border 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल कितनी कमाई की है?

Border 2 vs Mardaani 3 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म ‘Mardaani 3’ इन दिनों थिएटर में अपनी पकड़ बनाए हुए है. आज फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, दूसरी तरफ सनी देओल की मल्टीस्टारर फिल्म ‘Border 2’ भी पिछले 20 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. चलिए जानते हैं कि इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल कितनी कमाई की है.

‘Mardaani 3’ की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रानी मुखर्जी की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘Mardaani 3’ ने 13वें दिन 1.10 करोड़ का कलेक्शन किया, जो 12 दिन के मुकाबले 31.25 प्रतिशत कम है. लेकिन इसके बाद भी फिल्म ने भारत में अब तक कुल 39.8 करोड़ का कारोबार कर लिया है. वहीं, इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 8.27% रही, जिसमें सुबह के शो में 6.47%, दोपहर के शो में 8.42%, शाम के शो में 8.77% और रात के शो में 9.43% रही.

---विज्ञापन---

‘Border 2’ का तूफान जारी

वहीं, दूसरी तरफ सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘Border 2’ ने 20वें दिन 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 316 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. 20वें दिन इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 6.45% रही, जिसमें सुबह के शो में 4.28%, दोपहर के शो में 6.86%, शाम के शो में 7.07% और रात के शो में 7.58% रही.

‘Mardaani 3’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा

वहीं, ‘Border 2’ और ‘Mardaani 3’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ‘Mardaani 3’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने 50 करोड़ का आंकड़ा करते हुए कुल 58.9 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं, फिल्म ‘Border 2’ ने दुनियाभर में अब तक कुल 432.1 करोड़ का व्यापार कर लिया है.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 12, 2026 07:29 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो