Sunday, 9 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhurandhar 2 vs Bhooth Bangla Box Office Report: रविवार को ‘भूत बंगला’ पर भारी पड़ी ‘धुरंधर 2’? जानें किसने किया कितना कलेक्शन

Dhurandhar 2 vs Bhooth Bangla Box Office Report: अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' इस समय बॉक्स ऑफिस पर अपना बज क्रिएट कर रही है. वहीं, रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का जादू भी सिनेमाघरों पर छाया हुआ है.

Dhurandhar 2 vs Bhooth Bangla Box Office Report: अक्षय कुमार और प्रियादर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ लोगों को काफी पसंद आ रही है, जिसका अच्छा रिस्पॉन्स हमें फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के तौर पर देखने को मिल रहा है. आज फिल्म ‘भूत बंगला’ को रिलीज हुए 3 हो गए है. फिल्म की कमाई में तीसरे दिन काफी बड़ा उछाल देखा मिला है. वहीं, दूसरी तरफ रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का क्रेज भी लोगों के दिमाग पर और सिनेमाघरों पर छाया हुआ है. फिल्म ने अपने 32वें दिन पर भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है. चलिए जानते हैं कि आखिर इन दोनों फिल्मों ने अब तक कितना कलेक्शन किया है.

‘भूत बंगला’ के तीसरे दिन की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव और तबू जैसे सितारों सजी फिल्म ‘भूत बंगला’ ने तीसरे दिन को 23 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. दूसरे दिन के मुकाबले फिल्म ने तीसरे दिन काफी अच्छा कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 58 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. वहीं, तीसरे दिन इसकी कुल ऑक्यूपेंसी बढ़कर 36.0% हो गई. फिल्म की कमाई में उछाल देखने के बाद ये साफ है कि अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ को पसंद कर रहे हैं. वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक 95.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की टोटल कमाई

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का जादू बॉक्स ऑफिस पर 32वें दिन भी बरकरार है. फिल्म ने अपने 32वें दिन 5.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल बिजनेस 1115.67 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. 32वें दिन फिल्म ने हिंदी भाषा में 5 करोड़ रुपये कलेक्शन किया. वहीं, कन्नड़ में 0.04 करोड़ रुपये, तमिल में 0.8 करोड़ रुपये और तेलुगु में 0.08 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1756.64 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

First published on: Apr 20, 2026 07:16 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola