Thursday, 20 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Batwara 1947 Box Office Collection Day 7: हफ्तेभर में डूबी सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’? जानें 7वें दिन की हालत

Batwara 1947 Box Office Collection Day 7: सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की कमाई लगातार गिरती जा रही है. जानिए 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का क्या हाल है?

Batwara 1947 Box Office Collection Day 7
Batwara 1947 Box Office Collection Day 7

Batwara 1947 Box Office Collection Day 7: रिलीज से पहले सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की चर्चा थी. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई बुरी तरह गिर गई. एक हफ्ते में फिल्म 50 करोड़ रुपये भी नहीं कमा सकी हैं. जानिए, ‘बंटवारा 1947’ के 7वें दिन की कमाई.

‘बंटवारा 1947’ के 7वें दिन की कमाई

सैकनिल्क के मुताबिक सातवें दिन सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ ने अबतक 85 लाख की नेट कमाई की है. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹39.18 करोड़ और टोल नेट कलेक्शन ₹33.00 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में अभी इसके फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.

---विज्ञापन---

हफ्तेभर में 50 करोड़ भी नहीं जुटा पाई फिल्म

इससे पहले छठे दिन फिल्म ने 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. ये फिल्म एक हफ्ते में भी 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा नहीं छू सकी है. राजकुमार संतोषी डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा, शबाना आजमी भी लीड रोल में हैं.

ये भी पढ़ें: 150 करोड़ के बेहद करीब पहुंची इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’, जानें सातवें दिन की कमाई

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

बात करें की तो ‘बंटवारा 1947’ की कहानी असगर वजाहत के प्रसिद्ध नाटक ‘जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ए नई’ पर आधारित है. इसमें विभाजन के बाद लाहौर की एक हवेली को लेकर उपजे मानवीय और मजहबी संघर्ष के बीच इंसानियत के संदेश को दिखाया गया है.

First published on: Aug 20, 2026 09:41 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola